ये हैं दुनिया के सबसे शानदार शहर, यहां जरूर घूमना चाहेंगे आप…

दुनिया बहुत बड़ी है। तमाम तरह के लोग हैं। तमाम देश हैं। देखने लायक तमाम जगहें हैं। पर कुछ जगहें ऐसी भी होती हैं, जहां जाने के बाद पता चलता है कि हम यहां पहले क्यों नहीं आए।


These are the world’s most spectacular cities, walking the course you want

आज आपको गजब दुनिया बता रहा है 10 ऐसे ही शहरों के बारे में, जहां आप जरूर घूमना चाहेंगे।

1. क्योटो, जापान:

क्योटो नहीं घूमे, तो जापान की यात्रा व्यर्थ समझें। क्योटो जापान की आध्यात्मिक राजधानी है। क्योटो 1000 सालों तक जापानी राजशाही की राजधानी रहा है। यहां लगभग 2000 मंदिर हैं। ये यूनेस्को द्वारा संरक्षित शहर है।

2. चार्ल्सटन, दक्षिण करोलिना:

चार्ल्सटन शहर अमेरिकी शहरों में सबसे शांत शहर है। इसका ऐतिहासिक महत्व भी है, तो शानदान रेस्टोरेंट इसकी आधुनिकता को भी दर्शाते हैं।

3. सिएम रीप, कंबोडिया:

कंबोडिया का ये शहर अंगकोरवॉट मंदिर की वजह से खासा प्रसिद्ध है, तो बौद्ध धर्म केंद्र के रूप में भी। दक्षिण पूर्वी एशिया का कभी सांस्कृतिक केंद्र रहा ये शहर बेहद खूबसूरत है। आधुनिकता तो अब आई है, पर प्राचीन संस्कृति भी अस्तित्व में है।

4. फ्लोरेंस, इटली:

फ्लोरेंस शहर अर्नो नदी के किनारे बसा है, जहां लाल रंग के भवन काफी आकर्षक हैं। सातवीं शताब्दी के धरोहर हैं यहां, तो आधुनिकता भी फ्लोरेंस की रगो में है। लजीज व्यंजनों के तो कहने ही क्या?

5. रोम, इटली:



रोम समूचे यूरोप की जान है। कभी रोम का सिक्का समूचे यूरोप पर चलता था, तो अब भी रोम का दबदबा काफी है। 2300 साल पुराना ये शहर कई बार अपनी बर्बादी देख चुका है, फिर भी दृढ़ता के साथ खड़ा है।

6. बैंगकॉक, थाइलैंड:

बैंगकॉक शहर समूचे एशिया में घूमने लायक और मस्ती करने लायक सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ये शहर अपेक्षाकृत सस्ता भी है। यहां फैशन का केंद्र है, तो ये धर्म-अध्यात्म का भी केंद्र है। बेहद तजीज व्यंजन मिलेंगे, तो इतिहास के पन्नों में सिमटते जा रहे बौद्ध धर्म केंद्र।

7. क्रकॉव, पोलैंड:

क्रकॉव शहर पोलैंड की जान है। ट्रैवलर्स के लिए बहुत कुछ है यहां, तो पास ही मर्वेल का पुराना शहर भी है। इतिहास के पन्नों का दर्द भी छिपा है यहां। ये वही शहर है, जहां यहूदियों का सबसे ज्यादा खून हिटलर की नाजी सेना ने बहाया।

8. बर्सिलोना, स्पेन:

स्पेन का बर्सिलोना शहर बीचों के लिए मशहूर है, तो फैशन का बड़ा केंद्र भी है। फुटबॉल के दीवानों के लिए स्वर्ग है, तो खाने की अच्छी चीजें भी मिल जाएंगी। कई सभ्यताओं का सम्मिश्रण मिलेगा, तो स्पेनिश लोगों की दिलकश हंसी भी आपका मन मोह लेगी।

9. केप टॉउन, दक्षिण अफ्रीका:

आपको अफ्रीका महाद्वीप में अगर कहीं घूमना चाहिए, तो सबसे पहले केप टॉउन जाना चाहिए। यहां आप शानदार शॉपिंग कर सकते हैं, तो सफारी का आनंद भी उठा सकते हैं। अफ्रीकी व्यंजन तो आपका मन मोहेगें ही, साथ ही बीच पर मस्ती भी कर सकते हैं। फिर प्राकृतिक खूबसूरती के तो कहने ही क्या?

10. येरूशलम, इजरायल:

येरूशलम तीन धर्मों ईसाई, यहूदी और मुस्लिम धर्मों का पवित्र केंद्र है। ये शहर 4000 साल पुराना है। येरूशलम में कई दर्शनीय जगहे हैं। तो स्थानीय लोगों का प्यार भी आपका दिल जीत लेगा।

 
तो देख क्या रहे हो , अपना बैग पैक करो और निकल जाओ इस गजब दुनिया को देखने !