दुनिया की सबसे बड़ी गुफा ,जानिए इसमे जाने से क्यों डरते है लोग ……

आपने कई अनोखी गुफाएं देखी होंगी, परन्तु क्या कभी आपने दुनिया की सबसे बड़ी और खूबसूरत गुफा के बारे में सुना है? वियतनाम की Soon Doong गुफा को दुनिया की सबसे बड़ी गुफा होने का दर्जा प्राप्त हुआ है। इस गुफा को एक किसान जिसका नाम ‘हो खान’ था उस व्यक्ति ने 1991 के आस-पास खोजा था। लेकिन वह पानी की भयंकर गर्जना एवं अँधेरे के कारण इस गुफा के अंदर जाने का प्रयास ही नही कर पाया और इस कारण इस गुफा के अंदर का रहस्य 18 सालों तक यानी 2009 तक यह लोगों के लिए अनजान रहा | सन 2009 में ‘British Cave Research Association ने’ एक अभियान चलाकर इसके अंदर की झलक दुनिया को दिखलाई। तो आईये आज हम आपको ले चलते है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा से रुबरु कराने ………

‘British Cave Research Association का अभियान 10 से 14 अप्रैल 2009 के बीच चला | लेकिन उनका अभियान बीच में ही एक बहुत बड़ी दीवार के कारण रुक गया था। इस गुफा से निकासी का रास्ता 2010 में खोज गया जब एक दल ने उस 200 मीटर उची दीवार को पर किया।

उन्होंने पाया की यह गुफा वियतमान की पिछली सबसे बड़ी गुफा से 5 गुना तथा विश्व की तब तक की सबसे बड़ी गुफा, Malaysia की Deer Cave से 2 गुना बड़ी है। इस गुफा का कुछ हिस्सा उपर से टुटा हुआ है जहा एक छोटा सा जंगल भी है। यह गुफा 5.5 मील लम्बी है। इस पूरी गुफा में एक नदी बहती है जो भयंकर गर्जना करती है । इसी कारण इसमें जाने से लोग बहुत डरते है | इस गुफा से 300 मिलियन साल पुराने जीवाश्म मिले है।

इस गुफा को 2013 में पहली बार Tourists के लिए खोला गया ,गुफा की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए Tourist की संख्या बहुत कम रखी गयी है, 2014 के लिए केवल 220 Tourist की लिमिट थी |