यह है दुनिया का यह सबसे बड़ा क्रूज़ शिप, जानिए इसके बारें में कुछ खास बातें…
शायद यही वजह है कि अब जब भी किसी बड़े जहाज़ का ज़िक्र होता है तो इस चर्चित और विवादास्पद जहाज़ की याद आ ही जाती है। खैर, इस वक्त दुनिया बात कर रही है संसार की सबसे बड़ी क्रूज शिप हारमनी ऑफ द सी की जिसकी पहली यात्रा के आगाज़ के लगभग 70,000 लोग गवाह बने। जानिए इसके बारे में…
1. दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज
66 मीटर पर यह दुनिया का सबसे चौड़ा जहाज है जबकि इसकी लंबाई 362 मीटर है यानि यह पेरिस के एफिल टाॅवर से भी 50 मीटर की ऊंचाई पर है।
2. 120,000 टन है वजन
फ्रांस के सां नाज़ेय के शिपयार्ड से 120,000 टन के हारमनी ऑफ द सी क्रूज़ शिप को उसकी पहली समुद्र यात्रा के लिए रविवार को निकाला गया।
3. ये हैं कुछ प्रमुख खासियतें –
हारमोनी ऑफ द सी को अमेरिका के रॉयल कैरेबियन क्रूज़ेज़ लि. के लिए बनाया गया है। इस तैरते हुए शहर में 16 डेक हैं जो कि 6360 यात्रियों और 2100 क्रू सदस्यों को ले जाने में सक्षम है। क्रूज 22 मई को अपने गंतव्य बार्सिलोना पहुंचेगा।
4. 217 फीट है चौड़ा
इसकी की चौड़ाई है 66 मीटर यानी 217 फीट। कुछ ऐसा समझिए कि आपके औसत ड्रॉइंग रूम की चौड़ाई होती है 12 फुट। वैसे 17-18 ड्रॉइंगरूम्स।
5. फुटबॉल मैदान से भी लंबा
हार्मनी की लंबाई है 362 मीटर। फुटबॉल मैदान की लंबाई होती है 360 फुट। आइफिल टावर की लंबाई हार्मनी से 50 मीटर कम है।
6. किसी तैरते हुूए कस्बे की तरह है
हार्मनी ऑफ द सी जहाज समुद्र पर तैरता किसी कस्बे की तरह है। यह विशाल है तो जाहिर है इसकी कीमत भी विशालकाय होगी। करीब एक अरब डॉलर्स यानी 66 अरब रुपये का यह हार्मनी।
7. 2100 क्रू मेंबर्स रहते हैं
इसमें 6360 पैसेंजर्स के लिए जगह है और उनका ख्याल रखने के लिए लगभग 2100 क्रू मेंबर्स मौजूद रहेंगे।
8. 70 हजार लोगों ने देखा नजारा
हार्मनी के फ्रांस में अटलांटिक के तट पर बनाया गया। और जब साँ नजेएर से यह रवाना हुआ तो 70 हजार लोग इस अचंभे को देखने के ले मौजूद थे।
worlds biggest cruise harmony the sea
Add a Comment
You must be logged in to post a comment.
One Comment