दुनिया में सभी को सोना बहुत पसंद है और सोने का सबसे शानदार हिस्सा होता है जब आप सपने में होते हो , परन्तु सोना तब तक ही अच्छा लगता है जब तक की सपने अच्छे आते हो लेकिन जब आपको सपने बुरे आने लग जाये तो आईये बताते है आपको क्यों आते है डरावने सपने……

सोने के बाद आते हैं सपने
सोने के बाद भी हमारा काम करना बंद नहीं करता है। पूरे दिन की जो कुछ भी घटनाएं होती हैं दिमाग उनका कार्य फिर से शुरु कर देता है। सोते समय सिर्फ आप का शरीर आराम कर रहा होता है परन्तु शरीर के अंदर सभी जरूरी क्रियायें निरंतर आपके लिए कार्य करती रहती हैं। शोधकर्ताओं की माने तो सपने आने के पीछे कई कारण होते हैं। जिनमें अनिद्रा, थकान, डिप्रेशन के लक्षण और स्वयं के प्रति नकारात्मक रवैया काफी अहम होते हैं। अक्सर इंसान पूरी नींद नहीं ले पाता है। ऐसे में उसे सोते समय सपने आते हैं। थकान और डिप्रेशन भी पूरी तरह से डरवाने सपनों के लिये जिम्मेदार है।

इसलिये आते हैं डरावने सपने
पूरे दिन में जो भी सोचते हैं ,सोने के बाद दिमाग उनपर काम करना शुरु कर देता है। अगर हम सोने से पहले खतरनाक चीजों के बारे में सोचते हैं तो हमें बेहद डरावने सपने आएंगे। सपने और बुरे सपने आपस में जुडे होते हैं। कुछ लोगों को बहुत अच्छे सपने आते हैं। कुछ लोगों को सामान्य सपने आते हैं तो कुछ लोगों को बेहद खौफनाक सपने आते हैं। पूर्व जन्म या भूत प्रेत का डरावने सपनों से कोई लेना देना नहीं होता है। आप की सोच और इमोशन कितने पॉवरफुल हैं सपने इस बात को बताते हैं। कभी-कभी आप जो बनना चाहते हैं वो सपने में आपको दिखाई देता है।

आप की सोच होती है सपनों के पीछे
सोते समय आप के दिमाग का वो हिस्सा काम करना शुरु कर देता है जो बिलकुल अचेत होता है। कुछ डरावने सपने आप के अतीत से भी जुडे होते हैं। पूर्व में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिन्हें आप भूलना चाहते हैं पर वो आप को बार-बार याद आती हैं। उसका कारण यह होता है कि वो घटनायें कहीं ना कहीं आप के दिमाग में अभी भी हैं जो सोने के बाद आपका दिमाग आप को दिखाता है। कभी-कभी आप सपने में कोई ऐसी चीज देख लेते हैं जिसका वजूद भी नहीं होता है। इसके पीछे का कारण भी आप का दिमाग ही तो है। दिमाग ऐसे कार्य करता है जिससे आपको सपने में डरावने प्राणी दिखाई देते हैं।