आज हर व्यक्ति एक बहुत ही सुन्दर घर चाहता है और वो होता है उनके सपनो का घर | ऐसे ही अपने सपनों के घरो पर लोग सबसे ज्यादा पैसा खर्च करते है और फिर तैयार होता है ऐसा आश्चर्यजनक घर जो लोगो की कल्पना से परे होता है | आज विश्व में कई घर ऐसे हैं जो की सपनों के घरों से भी बहुत ज्यादा सुन्दर हैं। हालांकि इनकी कीमत सुनकर एक आम इंसान कुछ पलों के कोमा ने जरुर जा सकता है । इनकी सबसे सबसे खास बात तो यह है कि समय-समय पर इनकी कीमत कम ज्यादा होतो रहती है। आज हम आपको दुनिया में स्थित कुछ ऐसे ही सपनो घर दिखायेंगे जो है आपकी सोच से बिलकुल परे……..
1.प्रॉमिस्ड लैंड:
कैलीफोर्निया में स्थित प्रॉमिस्ड लैंड घर की आँकी गयी कीमत 2.8 बिलियन डॉलर बताई गयी है। यह घर बिल्कुल की राजा के महल जैसा है। यह घर मशहूर टीवी शो प्रेजेंटर ओप्रा विनफ्रे का है।

2.बकिंघम पैलेस:
ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस में लगभग 775 कमरे हैं। 77 हजार वर्ग स्क्वायर मीटर में बने इस पैलेस की आँकी गयी कीमत 1.56 बिलियन डॉलर बताई जाती है।
3.एंटीला:
मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित 27 मंजिला एंटीला मुकेश अंबानी का घर है। 27 मंजिला इस इमारत में गैराज, थिएटर, हैलीपैड सबकुछ हैं। इसकी कीमत 1 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा आंकी गयी है ।4.विला लियोपोल्डा:
फ्रांस में स्िथत विला लियोपोल्डा भी दुनिया के महंगे घरों में गिना जाता हैं। हालांकि यह बाहर से देखने में सामान्य लगता है, लेकिन इसकी कीमत करीब 736 मिलियन डॉलर बताई जाती है।

5.फेयरफाइंडली:
63 एकड़ में फैले इस आलिशान घर की अनुमानित कीमत 248 मिलियन डॉलर है।न्यूयॉर्क में बने FairfieldNY को भी दुनिया के महंगे घरों में गिना जाता है।