पंख होते हुए भी ये 10 पक्षी नही भर सकते उडान , जानिए पूरी जानकारी

दुनिया में भगवान ने सब को कुछ ना कुछ विशेष देकर ही भेजा है बस उसे पहचाने की देर है | जैसे की एक मात्र वस्तु जो की हाथी को दी गयी है वह है सूंड और उसी सूंड से वह अपने कितने ही आवश्यक कार्य सम्पन्न करता है, परंतु क्या अभी आपने सोचा है की कुछ पक्षियों को भगवान ने पंख तो दिये है पर उड़ने की कला नही दी हाँ मगर उसमे भी उनका भला ही सोचा ही परमपिता परमेश्वर ने तो आईये आज हम आपको बताते है ऐसे ही पक्षी जिनके पर तो हो पर उड़ नही सकते ……..

1-बेका
न्‍यूजीलैंड में पाया जाने वाला बेका पक्षी पंख होने के बाद भी उड़ नहीं पाते हैं। ये पक्षी देखने में भी बहुत खूबसूरत होता है।

2- उत्तरी कैसोरी

उत्‍तरी कैसोरी को आसानी से उसकी सुनहरी गर्दन की वजह से कोई भी पहचान सकता है। कैसोरी के पंख होने के बाद भी ये उड़ नहीं पाता है।

3- ऐमू

ऐमू ऑस्‍ट्रेलिया का पक्षी है। यह 1.9 मीटर तक ऊंचा होता है। ऑस्ट्रिच के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी है। यह ऑस्‍ट्रेलिया का पारंपरिक पक्षी है। देखने में ये बहुत बड़ा होता है।

4- गुआम रेल

गुआम रेल नाम की चिडि़या पंख होने के बाद उड़ने में असमर्थ होती है। यूएस के 14 चिडि़याघरों में गुआम रेल पक्षी आसानी से मिल जायेगा।

5- दक्षिण द्वीप ताकाह

ताकाह पक्षी दक्षिण द्वीप पर पाया जाता है। 1948 में ताकाह पक्षी की खोज हुई थी। इस पक्षी के पंख होने के बाद भी यह उड़ नहीं सकता है।

6-ऑस्‍ट्रिच

दुनिया के सबसे बड़े पक्षियों में से एक ऑस्ट्रिच जमीन पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ता है। ये अफ्रीका और उसके आसपास के इलाकों में पाया जाता है। पंख होने के बाद भी ऑस्ट्रिच उड़ नहीं सकता है |

7- फाल्कलैंड स्टीमर डक

साउर्थन अटलांटिक आइसलैंड में पाया जाने वाली फाल्कलैंड स्टीमर डक पंख होने के बाद भी उड़ नहीं पाती है।

8- लिटिल स्पॉट किवी

लिटिल स्‍पॉट किवी न्‍यूजीलैंड में पाई जाती है। यह अपनी प्रजाति की सबसे छोटी चिडि़या है। पंख होने के बाद भी यह उड़ नही पाती है।

9-पेंग्विन

अंटार्टिका द्वीप पर पाई जाने वाला पेंग्विन पक्षी भी उड़ नहीं पाती है। पेंग्विन पानी के अंदर सात मिनट तक मछली को ढूंढ सकते है। एक अडल्‍ट पेंग्विन एक दिन में 450 बार अपने शिकार के दौरान पानी में अंदर जा सकता है।

10-काकापो~

काकापो को उल्‍लू तोता भी कहते है। काकापो न्‍यूजीलैंड में पाये जाते हैं,यह कोल्‍डफिश, मॉउद आइसलैंड, लिटिल बेरियर आइसलैंड पर पाये जाते हैं।