इन 10 भविष्यवाणियों ने लोगों को खूब डराया है ये बता कर की धरती का अंत कब होगा

हालांकि, कयामत का दिन कब आएगा, इसकी कोई सटीक भविष्यवाणी कर पाना लगभग असंभव सा ही है। फिर भी कई सभ्यताओं और लोगों द्वारा इसकी भविष्यवाणी समय-समय पर होती रही है। दुनिया का अंत कैसे होगा? कब होगी विनाशलीला? ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब आज भी खोजे जा रहे हैं।
लेकिन आज हम जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर कब-कब और किन-किन लोगों ने पृथ्वी के विनाश की अब तक भविष्यवाणियां की हैं, लेकिन हर बार वह मात्र एक कल्पना भर साबित हुई।
1. माया सभ्यता – 21 दिसंबर 2012 को महाप्रलय
भविष्यवाणी की गई थी कि 2012 में दुनिया का अंत हो जायेगा। मैक्सिको की माया सभ्यता के कैलेण्डर के हिसाब से यह घोषणा की गई थी। माया सभ्यता की प्रमाणिकता इतनी थी कि उसकी भविष्यवाणी को सभी ने सच मान लिया था। भारत में तो सभी लोग अपनी अंतिम इच्छा पूरी करने की जद्दोजहद में लग गये थे। चारों तरफ हाहाकार मच गया था।
2. बाबा वेंगा- 5079 में खत्म हो जाएगी दुनिया
वॉलकांस के नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा ने वैसे बहुत सी भविष्यवाणियां की थीं और उनकी अधिकतर भविष्यवाणियां सही भी साबित हुई हैं। लेकिन उन्होंने पृथ्वी को लेकर जो भविष्यवाणी की थी, उससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। बाबा ने भविष्यवाणी की थी कि 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी। गौरतलब है कि 1996 में 85 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। पता नहीं उनकी ये बात कितनी सही होगी?
3. लियोनार्दो दा विंचि- 4006 में आयेगा महाप्रलय
अन्य भविष्यवक्ताओं के साथ ही लियोनार्दो दा विंचि ने भी दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की है। दा विंचि के अनुसार, दुनिया का अंत 4006 में एक वैश्विक बाढ़ आयेगी और सारी दुनिया का सफाया हो जायेगा। लियोनार्दो दा विंचि इतालवी पुनर्जागरण के सबसे अधिक ज्ञाता के रूप में जाने जाते हैं।
4. End Time Prophecies- 29 जुलाई 2016 को दुनिया होगी खत्म।
जीवन की रोज़मर्रा की समस्याओं के बीच एक बार फिर हाल ही में दुनिया तबाह होने की भविष्यवाणी की गई थी। इस भविष्यवाणी के मुताबिक, 29 जुलाई 2016 को पूरी दुनिया तबाह हो जाएगी। End Time Prophecies नाम की संस्था की भविष्यवाणी के अनुसार, यह कहा गया था कि पृथ्वी के चुम्बकीय ध्रुवों के पलटने से इस आपदा की शुरुआत होगी और धरती से जीवन ख़त्म हो जाएगा।
5. हेराल्ड कैंपिन- 21 मई 2011 को होगी दुनिया खत्म
दुनिया खत्म होने की एक और भविष्यवाणी सामने आई। 21 मई 2011 को दुनिया खत्म होने के बारे में भविष्यवाणी करने वाले अमेरिका के एक ज्योतिषी महोदय हैं, जिनका नाम है हेरॉल्ड कैंपिन। गौरतलब है कि कैंपिन ने बाइबिल के कुछ सूत्रों को आधार बनाकर दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की थी।
6. मार्शल एप्पलव्हाइट- 1997 में होगी दुनिया खत्म
साल 1997 में अमेरिकन रिलिजियस लीडर मार्शल एप्पलव्हाइट ने दुनिया खत्म होने का दावा किया था। उनका कहना था कि एक ऐसा स्पेसक्राप्ट धरती से टकरायागा, जिसे नासा नहीं देख सकेगा। हालांकि उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई और बाद में उन्होंने खुद अपने कुछ फॉलोअर्स के साथ सुसाइड कर लिया था।
7. न्यूटन की भविष्यवाणी- 2060 में खत्म हो जाएगी दुनिया
यह दुनिया कब तक चलती रहेगी? कब इस दुनिया का अंत होगा? यह सवाल हर किसी के मन में उठता है। दुनिया के कई भविष्यवक्ताओं में से एक फादर ऑफ मॉडर्न साइंस सर न्यूटन भी थे, जिन्होंने कहा था कि यह दुनिया 2060 में खत्म हो जायेगी।
8. Johannes Stöffler- 25 फरवरी, 1524 को आयेगी महाबाढ़
जर्मनी के सम्मानित गणितज्ञ और ज्योतिषी Johannes Stöffler ने यह भविष्यवाणी की थी कि 25 फरवरी,1524 को पूरी पृथ्वी पानी से अच्छादित हो जाएगी। ऐसी बाढ़ आयेगी कि पूरी दुनिया जलमग्न हो जाएगी। इसके बाद चारों तरफ दहशत फैल गई। लेकिन ये भविष्यवाणी भी गलत साबित हुई। हालांकि इस दिन बाढ़ तो नहीं आई लेकिन हल्की बारिश ज़रूर हुई।
9. True Way- 25 मार्च, 1988 को तबाही
ताइवान के धार्मिक गुरू मिंग चेन उर्फ चेन ताओ या ट्रू वे ने यूएफओ के सिद्धांत और ईसाई और बौद्ध धर्म को आधार मानकर ये घोषणा की थी कि 25 मार्च 1988 को गॉड खुद धरती पर आकर तबाही की घोषणा करेंगे। उसी वर्ष तबाही भी होगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। हालांकि इस भविष्यवाणी की ख़बर से सारा मीडिया भरा पड़ा था।
10. स्टीफन विलियम हॉकिंग- मानव जाति एक हज़ार वर्ष में समाप्त हो जाएगी
प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन विलियम हॉकिंग ने दावा किया है कि मानव जाति अधिकतम एक हज़ार साल तक जीवित रह सकती है क्योंकि पृथ्वी का एक गोला एक हज़ार साल में समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य को एक हज़ार साल के भीतर किसी अन्य ग्रह पर बस्तियां बसानी होंगी।
बहरहाल, इन सभी भविष्यवाणियों में से कुछ की तिथि बीत चुकी है, तो कुछ भविष्य के गर्भ में हैं। बीती तिथियों से तो यही प्रतीत होता है कि ये भविष्यवाणियां गलत ही साबित हुई हैं। लेकिन भविष्य में कब क्या हो जाए, ये कोई नहीं जानता। ये भविष्यवाणियां सही साबित होती हैं या नहीं, ये तो आने वाला वक़्त ही बतायेगा। तब तक के लिए आप भी ज़िंदगी के मज़े लेते रहिये और चैन की नींद सोते रहिये। साथ ही इस पोस्ट को शेयर करते रहिये।