

1. समुद्री सांप (Belcher’s Sea Snake):
2. इस्टर्न ब्राउन स्नेक (Eastern Brown Snake):

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला ये सांप बहुत ही जहरीला होता है। इस जहर का 14,000 वां हिस्सा ही किसी इंसान को खत्म करने के लिए काफी है। इनकी चाल बेहद तेज होती है और एक बार खतरा महसूस होने पर ये पीछा करके काटते हैं। इसके काटने के 5 मिनट के भीतर इंसान खत्म हो जाता है। यह सांप केवल मूवमेंट पर ही प्रतिक्रिया करता है इसलिए कभी इस सांप से आपका सामना हो तो बिलकुल स्थिर रहना ही सबसे बढ़िया उपाय है।
3. रैटलस्नेक (Rattlesnake):

यह उत्तरी अमेरिका का सबसे जहरीला सांप है। यह सांप अपनी पूंछ के आखिरी सिरे पर बने छल्लों के कारण आसानी से पहचाना जाता है। जब यह अपनी पूंछ को हिलाता है तो यह छल्ले, झुनझुने की तरह आवाज करते है इसलिए इसका नाम रैटलस्नेक पड़ा है। इस सांप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनके बच्चे, बड़ो से ज्यादा खतरनाक होते है। क्योकि बच्चों में बड़ों से ज्यादा जहर होता है।
4. डेथ एडर (Death Adder):

यह सांप ऑस्ट्रेलिया और न्यू गुइना में पाया जाता है। ये सांप घात लगाकर दूसरे सांपो का शिकार करके खा जाता है। यह एक बार में 100 mg तक जहर शिकार के शरीर में छोड़ सकता है। हालांकि यह बहुत विषैला है फिर भी यह इंसानों के लिए इतना खतरनाक नहीं है क्योकि इसके विष का शरीर पर असर बहुत धीरे होता है। इसके विष का पूरी तरह असर होने में 6 घंटे तक लग जाते है। इसलिए एंटी वेनीम इसके इलाज में काफी कारगर है।
5. सॉ स्केल्ड वाइपर (Saw Scaled Viper):

वाइपर वैसे तो पूरे संसार में पाए जाते हैं और इनकी अधिकांश प्रजातियां जहरीली होती हैं। लेकिन इनकी सबसे जहरीली प्रजाति सॉ स्केल्ड वाइपर और चेन वाइपर भारत, चीन और साउथ ईस्ट एशिया में पाई जाती है। यही सांप भारत में सांपों के काटने से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार हैं। ये सांप प्राय: बारिश के बाद शिकार की तलाश में निकलते हैं और इंसानों के दुश्मन बन जाते हैं।
6. ब्लैक माम्बा (Black Mamba):

ब्लैक माम्बा पूरे अफ्रीका में पाया जाता है और ये सांप अफ्रीका में सांप के काटने से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार है। यह धरती पर सबसे तेज चलने वाला सांप है जो कि 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अपने शिकार का पीछा कर सकता है। खतरा महसूस होने पर ये लगातार 10-12 बार काटता है और 400 मिलीग्राम तक जहर इंसान के शरीर में छोड़ देता है। इसके काटने के 15 मिनिट से लेकर 3 घंटे के अंदर इंसान की मौत हो जाती है।
7. इंनलैंड ताइपन ( Inland Taipan ):

यह सांप जमीन पर पाए जाने वाले सांपो में सबसे जहरीला सांप है। इसकी एक बाइट में करीब 100 मिलीग्राम तक जहर होता है जो कि बहुत ज्यादा नहीं है पर यह इतना घातक होता है कि 100 इंसानों को मार सकता हैं। इनका जहर रैटल स्नेक की तुलना में 10 गुना और कोबरा की तुलना में 50 गुना ज्यादा घातक होता है। सबसे खास बात ये है कि इस सांप ने आजतक किसी भी इंसान को नहीं काटा है।
8. फिलिपीनी कोबरा (Philippine Cobra):

कोबरा की अधिकांश प्रजातियां ज्यादा जहरीली नहीं होती हैं लेकिन फिलिपीनी कोबरा इसका अपवाद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शिकार को डसने की बजाय उस पर दूर से जहर थूकता है। ये 3 मीटर की दूरी से भी शिकार पर जहर थूक सकता है। इसके जहर थूकने के आधे घंटे के अंदर शिकार की मौत हो जाती है।
9. टाइगर स्नेक (Tiger Snake):
यह सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसके काटने के बाद 30 मिनिट से 24 घंटे के अंदर इंसान की मौत हो जाती है। इसके बावजूद भी यह इंसानो के लिए ज्यादा खतरनाक नहीं है क्योकि इंसानो से मुठभेड़ होने पर यह भाग जाता है यह काटता उसी स्थिति में है जब यह किसी कोने में हो और भागने की कोई जगह न हो।
10. ब्लू करैत (Blue Krait):