क्या आप जानते है की आज की मिडिया क्यों छुपा रही है रेप पीड़ित लड़कियों का मासूम चेहरा ,जानिए इसके पीछे का काला सच

शुरू करते है आपके मानने से ,क्युकी हकीकत आपके लिए काफी कडवी हो सकती है |
तो माना की आप सुनसान सड़क पर रात के अँधेरे में कही जा रहे है | चलते चलते अचानक कोई आता है और आपको पीटकर ,आपसे आपका पर्स ,घडी ,सोने की चेन और सब कुछ जो भी आपके पास है चोरीकर ले जाता है | अब आप दौड़े दौड़े जाते है पुलिस के पास और सारी घटना उन्हें सुनाते है | घटना सुनने के बाद पुलिस कहती है की सारी की सारी गलती आपकी ही है ,आप घर से बाहर पर्स लेकर क्यों निकले ,चेन क्यों पहनते हो उसकी क्या जरुरत है उससे तो चोरी तो होगी ही और घड़ी पहनना कहा जरुर है ऐसे प्रश्न करे तो हलाकि हमारे देश की पुलिस बहुत शरीफ है आपसे कतई ऐसे प्रश्न नही करेगी |

गज़ब दुनिया
गज़ब दुनिया

अब हम बात करते है हकीकत की ऐसी कई लड़कियां है जिन्हें जबरन दबोचा गया है या फिर चूमा गया है या काट लिया गया और उनके साथ बलात्कार किया गया | वैसे तो बलात्कारी अपनी शराफत के कारण उस लड़की को मार ही देते है मगर हम बात करते है उस अभागी लड़की की जिसे भगवान ने जिन्दा छोड़ दिया | अब यहाँ से प्रारम्भ होती है उस लड़की की अग्नि परीक्षा ,अब वही होता है जो उस पुरुष के साथ हुआ था जिसे एक चोर ने रात को लुट लिया और जब वह पुलिस के पास गया |

1.तुम बाहर क्यों गई?
2.तुमने कपड़े क्या पहने थे?
3.उसने तुम्हे कहा कहा छुआ?
4.तुमने नशा किया था?
5.तुम रात को घर पर क्यों नहीं थी?
6.लड़कों से मिली थीं?
7.साथ बॉयफ्रेंड था?
7.लिपस्टिक क्यों लगाईं थी?
8.उसने असल में क्या किया तुम्हारे साथ?
9.तुमने छोटी ड्रेस क्यों पहनी थी?
10.तुम उस जगह क्यों गयी थी?

भाई मै बस 10 प्रश्न ही कर पाया हूँ मगर पुलिस और भी खरनाक प्रश्न करती है अब बताईये आपने चेन क्यों पहनी थी और आपने पर्स क्यों रखा ? इनके जवाब आपके पास तो होंगे ही नही |

गज़ब दुनिया
गज़ब दुनिया

अब उस लड़की को कहा जायेगा ,’तुम एक बुरी लड़की हो,अच्छे घर की लड़की होती तो तुम्हारे साथ ऐसा नहीं होता ‘|और चूँकि यह प्रमाणित हो चूका है की लड़की की गलती है जोकि अक्सर होती ही है , तो अब हमारे महान समाज में उसकी शादी नही हो पायेगी | जब भी वह सड़क से निकलेगी तो सब लोग उसकी और देखकर सबसे पहले सोचेंगे ,ये वही लड़की है जिसकी वेजाइना अब पवित्र नही रही , चूँकि उसकी वेजाइना पवित्र नही है तो कोई भी पुरुष उसकी अपवित्र वेजाइना का मालिक नही बनना चाहेगा | ‘खुद भले बेंकोक के बादशाह रहे हो मगर वैजाइना पवित्र ही चाहिए | मांस मिट खाने से अपवित्र नही होते वे तो गंगा जल से फिर से पवित्र हो सकते है मगर इस समस्या का कोई समाधान नही है |

गज़ब दुनिया
गज़ब दुनिया

माना की कोई पुरुष उसकी अपवित्र वजाइना का मालिक बनने को तैयार भी हो गया तो फिर जब वह सड़क पर चलेगी तब लोग उसकी वजाइना के बारे में सोचेंगे और कल्पना करेंगे की आखिर वह द्रश्य कैसा रहा होगा |इसलिए जरुरी है की उसका नाम अखबारों में बदल दिया जायेगा और उसका चेहरा ब्लर कर दिया जायेगा | यह हमारे समाज की विडम्बना है की कोई लड़की अपनी इस बात को समाज को उतनी आसानी से नही बता सकती जितनी आसानी से वह पर्स चोरी होने की घटना को बता सके ,इसलिए कोई लड़की न्याय जैसे पवित्र नाम के बारे में सोचती ही नही है क्युकी इससे उनकी पवित्रता को खतरा है | और वह निर्दोष बस इस बारे में सोचती है की बस किसी को खबर ना चले ,और फिर बहुत से बलात्कारी सरेआम घूमते है किसी नए शिकार के लिए ,हम कोशिश करे की हमारी सोच बदल जाये थोडा समाज सुधर जाये ताकि कल हमारी बहन ,बेटी सुरक्षित रह सके |