क्या आप जानते है सुनामी, कट्रीना, हुदहुद जैसे तूफानों के नाम के पीछे का आखिर क्या है लॉजिक
क्या आपने किसी समुद्री तूफान के नाम के बारे में सोचा है? कैटरीना, सैंडी हो या हुदहुद इनके नाम बड़े अनोखे होते हैं। निश्चय ही ये तूफ़ान काफी विनाशकारी होते हैं, जो तबाही के सिवा कुछ और नहीं देते। पर अख़बार में छपे इनके नाम को पढ़कर बहुत कौतुहल होता है। जैसे अमेरिका में कटरीना लेकर आई भीषण तबाही।
जैसे हर समुद्र को या हर पहाड़ को एक नाम दिया गया है ठीक उसी तरह ही इन तूफानों को किसी न किसी नाम से सूचित करते हैं। इनके नामकरण की प्रक्रिया बहुत मज़ेदार है। लिखित या ब्रॉडकास्टिंग के जरिये आम लोगों को सूचना देने के लिए ये ज़रूरी होता है कि आने वाले तूफ़ान का नाम हो। इसी कारणवश तूफानों के नाम रखने की शुरुआत की गयी थी। शुरुआत में इन तूफानों को इनके सन के हिसाब से सूचित किया जाता था, जैसे 1942 A या 1945 B

फिर इनके नाम रखने के पीछे एक रोचक प्रक्रिया चल निकली। इनका नाम लड़कियों के नाम पर रखा जाने लगा। फिर 1979 के बाद तूफानों का नाम पुरुषों के नाम पर भी रखा जाने लगा।
अच्छा तो ऐसे रखा जाता है इन तूफानों का नाम!
इन विध्वंसकारी तूफानों के नाम रखने का ज़िम्मा विश्व मौसम विज्ञान संगठन को दिया गया है। इस संगठन की एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था एक मुश्किल प्रकिया के द्वारा इन तूफानों का नाम चुनती है। इनके नाम छह लिस्टों में रोटेट करके रखे जाते हैं। Alphabet के सभी वर्णों से (Q, U, X, Y और Z को छोड़कर) लिस्ट में 21 नाम लिखे होते हैं। इसके साथ ही साथ एक नियम ये भी है कि नाम छोटे होने चाहिए और अंग्रेज़ी, स्पेनिश या फ्रेंच भाषा के होने चाहिए।

इनसे जुड़े कुछ और नियम भी हैं:
- मध्य और उतरी अमेरिका के अलावा करेबियन भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- ये लिस्ट हर छह साल पर Recycle करनी होती है।
- विध्वंसकारी तूफानों को कर दिया जाता है सूची से बाहर, क्योंकि भविष्य में उनका संदर्भ दिया जा सके।
अब आपको बताते हैं कि कौन सा तूफ़ान खतरनाक होता है?
जिन तूफानों के नाम लड़कियों के नाम पर होते हैं, वो अत्यंत विनाशकारी होते हैं। लोग तूफानों को उनके नाम के कारण गंभीरता से नहीं लेते और इससे भीषण तबाही होती है। कुछ आंकड़ों से पता चला है कि 1950 से 2010 के बीच के दशकों में जितने भी विनाशकारी तूफ़ान आये थे उनमें से 47 के नाम लड़कियों के नाम पर थे।
Feature Image Source: BeastModelsurvival
Add a Comment
You must be logged in to post a comment.
One Comment