कुछ देशों के राष्ट्रपति के घर जो किसी होटल से कम नहीं लगते।

आपने कभी सोचा है कि दूनिया के तमाम राष्‍ट्रपति आखिर रहते कहां हैं। ऐसे में आज हम आपको दुनिया के कुछ प्रेसिडेंट के घर दिखाते हैं जो किसी होटल से कम नहीं लगते।

1. प्रेसिडेन्शियल पैलेस- अंकारा, टर्की


ये है टर्की के प्रेसिडेंट का शानदार निवास स्‍थान। ये चार मंजिला अंडरग्राउंड भी बनी हुई है। इसके साथ ही समें कुल 1000 कमरें हैं। इसका एरिया अमेरीका के व्‍हाइट हाउस से 50 गुना ज्‍यादा है और इसको बनाने की कुल लागत करीब 0.5 बिलियन डॉलर आई थी। मूल रूप से तो ये प्रधानमंत्री के ऑफिस के लिए बना था, लेकिन बाद में एडरोगन जब यहां के रारूट्रपति बने तो उन्‍होंने इसको राष्‍ट्रपति के आवास के रूप में बना दिया।


2. राष्ट्रपति भवन- नई दिल्ली, इंडिया


ये है भारत के राष्‍ट्रपति का आवास निवास जो कि 1929 में बनाया गया था। इसको बनाने में करीब 70 करोड़ ईटों का यूज किया गया था। इसमें कुल 340 कमरे हैं जिसमें राष्‍ट्रपति के साथ-साथ वहां का स्‍टाफ भी रहता है। यहां एक पार्क भी बना हुआ है जो कि 320 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है।

3. द मॉस्को क्रेमलिन- मॉस्को, रूस


इस जगह पर रूस के राष्‍ट्रपति रहते हैं। ये पुरानी कला को दर्शाता है। ये बेहद ब्‍यूटीफुल है और लोगों का आकषर्ण का केंद्र भी है। फिलहाल यहां पर पुतिन रह रहें हैं जो रूस के मौजूदा राष्‍ट्रपति हैं।

4. द व्हाईट हाउस- वाशिंगटन, अमेरिका


फिलहाल यहां बराक ओबामा रह रहें हैं जो अमेरीका के मौजूदा राष्‍ट्रपति हैं। बताया जाता है कि अंदर से इसकी डिजाइन काफी यूनिक हैं। जानकारी के मुताबिक इसके अंदर जो ऑफिस बने हुए हैं वो ओवल शेप में हैं मतलब वहां कोई भी काना नहीं है। इसके साथ ही यहां पर स्वीमिंग पूल, सिनेमा थिएटर, बोलिंग कोर्ट आदि भी है।

5. बकिंघम पैलेस- लंदन, UK


यहां रहती हैं ब्रिटेन की महारानी। इसको 1705 में बनाया गया था और यहां पर काफी यूनिक चीजं मौजूद हैं। आपको पता है कि इसका अपना पोस्ट ऑफिस, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, हॉस्पिटल और महारानी के गहने बनाने के लिए एक वर्कशॉप भी है।

6. द ब्लू हाउस- सियौल,साउथ कोरिया


इस प्‍लेस पर रहते हैं साउथ कोरिया के राष्‍ट्रपति। इसकी खाय बात ये है कि यहां पर राष्‍ट्रपति और उप राष्‍ट्रपति दोनों ही रहते हैं। इसको ब्‍लू हाउस इसलिए कहा जाता है क्‍योंकि इसकी छत बनाने के लिए लगभग 15,000 ब्‍लू ग्रेनाइट टाईल का इस्‍तेमाल किया गया है। बता दें कि अगर आप पासपोर्ट होल्‍उर है तो आपको इसके अंदर घूमने का मौका मिल सकता है। इसका क्षेत्रफल मात्र 62 एकड़ है।