अगर आप भी पी रहे हो प्लास्टिक के कप में चाय तो हो जाईये सावधान ,हो सकती है बहुत खरतनाक बीमारियाँ

यह तो सभी जानते ही है की चाय पीना एक ख़राब आदत है जो की आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाती है मगर फिर भी इस बात को एक तरफ रखकर अधिकतर लोग चाय की चुस्कियां भरते नही थकते है | चाय के नुकसान तो है ही यदि इसी चाय को प्लास्टिक के कप में पीते है तो यह इर भी ज्यादा खतरनाक है आईये जानते है इसके बारे में …..

प्लास्टिक के नुकसान , गज़ब दुनिया
प्लास्टिक के नुकसान , गज़ब दुनिया

प्लास्टिक की अभिक्रिया है खतरनाक

गर्म चीजों के साथ प्लास्टिक की अभिक्रिया होती है तो कैंसर को पैदा करने वाले तत्व जन्म लेते है | इसी तरह खाने की दूसरी चीजों को भी गर्म प्लास्टिक कंटेनर में न रखें | प्लास्टिक शीशी में दवाएं भी खतरनाक हो सकती है |

अमेरिका के फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने यह माना है कि प्लास्टिक एक समय के बाद केमिकल छोड़ने लगती हैं, डॉक्टर पी.के. जुल्का ने बताया कि गर्म करने से इन कंटेनर्स के प्लास्टिक के केमिकल्स टूटने शुरू हो जाते हैं और फिर ये खाने-पीने की चीजों में मिक्स हो जाते हैं |

प्लास्टिक के नुकसान , गज़ब दुनिया
प्लास्टिक के नुकसान , गज़ब दुनिया

पानी की बोतल को ना करे गर्म 

प्लास्टिक से बनीं पानी की बोतलों और कप-ग्लास को एक बार काम में लेकर तोड़ देना चाहिए| प्लास्टिक बोतल को तेज धूप में कभी न रखें क्योंकि गर्म होकर इन प्लास्टिक बोतलों से केमिकल निकलकर पानी से अभिक्रिया कर सकता है | ऐसे पानी या सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि को कभी न पियें तो बेहतर होगा |

प्लास्टिक के नुकसान , गज़ब दुनिया
प्लास्टिक के नुकसान , गज़ब दुनिया

जरुरी है यह भी ध्यान रखना 

1. अगर प्लास्टिक की बॉटल का उपयोग करना ही है तो अच्छी क्वॉलिटी की बॉटल लें| बॉटल के ऊपर BFA फ्री या लेड फ्री आदि लिखा हो तो बेहतर है |

2.उपयोग के बाद प्लास्टिक प्रॉडक्ट को कभी जलाएं नहीं, रिसाइकल के लिए देंवे |

3. प्लास्टिक बॉटल को माइक्रोवेव या गैस पर पानी में कभी न उबालें|

प्लास्टिक के नुकसान , गज़ब दुनिया
प्लास्टिक के नुकसान , गज़ब दुनिया

4.दो साल में प्लास्टिक कंटेनर और बॉटल अवश्य आदि बदल दें |

5. बॉटल, लंच बॉक्स या फिर स्टोरेज कंटेनर के तौर पर प्लास्टिक का इस्तेमाल कम-से-कम करें |

6. बॉटल को गर्म पानी से साफ करना बेहद अच्छा है साथ ही क्लोरीन सोल्यूशन से भी साफ कर सकते हैं| इससे सारे कीटाणु निकल जाते हैं |

प्लास्टिक के नुकसान , गज़ब दुनिया
प्लास्टिक के नुकसान , गज़ब दुनिया

7. सिल्वर फॉइल में बहुत गर्म खाना न कभी ना रखें और न ही उसमें रखकर खाना माइक्रोवेव में गर्म करें |

8. बच्चे को फीड करने के लिए प्लास्टिक बॉटल का इस्तेमाल न करें तो ये बहुत अच्छा है | इसकी जगह स्टील या कांच की बॉटल का उपयोग करे |