भारत के लिए गौरव का समय स्वतंत्रता दिवस बस हमसे कुछ ही घंटों दूर है। हवा में आज़ादी की सुगंध अभी से फ़ैल चुकी है |इसी सुगंध के साथ साथ यह खुशखबरी भी आ रही है की ,दुनिया का सबसे छोटा झंडा बनाया गया है, जो की हमारे देश का तिरंगा झंडा है। यह तिरंगा इतना छोटा है कि एक सुई के छेद से आर-पार हो सकता है। यह तिरंगा सोने से बनाया गया है।
उदयपुर के इकबाल सक्का ने इस तिरंगे झंडे को बनाया है। वह उदयपुर के हैंडीक्राफ्ट एक्सपरर्ट्स में से एक हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के इस त्यौहार के उपलक्ष्य में उसे बनाने के बारे में सोचा। उनका यह दावा है कि यह दुनिया का सबसे छोटा झंडा है और इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक में भी दर्ज कर लिया गया है।

अब तक सबसे छोटे झंडे का रिकॉर्ड कनाडा के नाम पर था परन्तु इकबाल सक्का ने जो झंडा बनाया है, उसका आकार 0.5 मिलीमीटर है। यह 12 प्वॉइंट की सुई के छेद से निकाला जा सकता है।