अक्सर लोगों को नींद ना आने की समस्या रहती है। नींद पूरी ना होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई लोग तो डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं, तो कुछ लोग हर वक्त चिड़चिढ़े रहते हैं। ऐसी हालत में अगर आप कुछ छोटे-मोटे टिप्स आजमाएं तो अनिंद्रा की बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
—————
यह भी पढ़े : बेडरूम के अलावा सेक्स के लिए और कौन-कौन सी हैं मजेदार जगह!
—————
1. रात को सोने से पहले एक ग्लास गरम दूध पिएं। दूध में मौजूद ट्रिप्टोफन और सेरोटोनिन अच्छी नींद में मदद करता है।
2. सोने से आधे घंटे पहले हर्बल टी का सेवन भी नींद के लिए अच्छा रहता है।
3. सोने से पहले सिर, हथेलियों और पैरों के तलवे की हल्की मसाज करने से आपका का तनाव दूर होगा और नींद भी आएगी।
4. सोने से ठीक पहले चाय, कॉफी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, इससे आपकी नींद दूर हो जाती है।
5. सोने से आधे घंटे पहले फोन पर चैंटिंग और टीवी ना देखें।