आजकल टेंशन और स्ट्रेस इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उसका असर आपके चेहरे और शरीर पर दिखने लगता है। यही कारण है कि इस दौड़ती-भागती जिंदगी में 25 की उम्र में ही आप 35 की दिखने लग जाते हो। यह बात भी अब आम हो गई है। फिर बात पुरुष की हो या फिर महिला की।
बहरहाल आपने भी बुजुर्गों से सुना होगा कि पुराने समय में रानियां बहुत सुन्दर और गठीले बदन वाली होती थीं। यही कारण था कि अधिक उम्र गुजर जाने के बावजूद बहुत जवान दिखती थीं। ऐसे में राजा मतलब उनके पति उन पर हमेशा मोहित हो जाते थे।
अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे वो खुद को इतना आकर्षित बनाती थीं कि राजाओं का प्यार हमेशा उन्हें मिल पाए। तो हम आपको बता देते हैं कि उनके पास भी राज वैद्यों द्वारा मिले खास नुस्खे हुआ करते थे। इन्हीं के बूते उनका आकर्षण लंबे समय तक बना रहता था।
क्या आप भी अपने पति या बॉयफ्रेंड को अपना दीवाना बनाना चाहती हैं तो रानियों के ये नुस्खे आपके काम आ सकते हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
अगर रानियों की सुंदरता की बात की जाए तो बताया जाता है कि चित्तौड़गढ़ की महारानी पद्मावती इतनी सुन्दर थीं कि एक मुस्लिम शासक अलाउद्दीन खिलजी ने उन्हें पाने के लिए चित्तौड़गढ़ पर हमला कर कर दिया था।
दरअसल रानियों की विशेष कद-काठी और उनका गोरा रंग राजाओं को उनकी ओरआकर्षित करता था। इसकी देखभाल के लिए रानियां राज वैद्यों के दिए नुस्खे अपनाती थीं।