सिर्फ बैच देखकर आप किसी भी पुलिस अधिकारी की रैंक जान सकते हैं, जानिये कैसे
ऐसा कहा जाता है कि पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, सेवा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। पुलिस व्यवस्था में भी अन्य विभागों की तरह ही पदों और यूनीफ़ॉर्म निर्धारित रहती है. इन पदों की पहचान के लिए पुलिस अधिकारियों को उनकी यूनीफ़ॉर्म में बीच प्रदान किये जाते हैं।

इन बैच को देखकर आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि कौन सा अधिकारी किस रैंक का है।भारतीय पुलिस सेवा के विभिन्न राजपत्रित और गैर-राजपत्रित अधिकारियों के बैच पहचान लीजिये जिससे उनकी रैंक देखते ही जान जाएं आप-
राजपत्रित अधिकारी और उनके बैच:
1. ख़ुफ़िया ब्यूरो के निदेशक:

ख़ुफ़िया ब्यूरो के निदेशक की वर्दी पर एक अशोक चिन्ह, एक स्टार और दो तलवारें होती हैं क्रॉस के रो में।
2. पुलिस आयुक्त (राज्य) या पुलिस महानिदेशक:

इनकी वर्दी पर एक अशोक स्तम्भ और दो तलवारें क्रॉस के रूप में होती हैं।
3. संयुक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस महानिरीक्षक:

संयुक्त पुलिस आयुक्त की वर्दी पर एक स्टार और क्रॉस के रूप में तलवारों के निशान होते हैं. कई जगहों पर इस पद जो ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस भी कहा जाता है।
4. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस उपमहानिरीक्षक(ADL. CP या DIG):

इनकी वर्दी पर अशोक स्तम्भ और तीन स्टार का निशान होता है।
5. पुलिस आयुक्त या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(DCP या SSP):

इनकी वर्दी पर अशोक स्तम्भ और दो स्टार का निशाँ होता है. कई स्थानों पर SSP को डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस भी कहते हैं।
6. पुलिस उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक:

इनकी वर्दी पर अशोक स्तम्भ और एक स्टार का निशान होता है।
7. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त :

इनकी वर्दी पर अशोक स्तम्भ का निशान होता है।
8. सहायक पुलिस आयुक्त या पुलिस उपाधीक्षक:

इनकी वर्दी पर तीन स्टार होते हैं।
9. सहायक पुलिस अधीक्षक:

इस पद के लोगों की वर्दी पर दो स्टार होते हैं।
10. सहायक पुलिस अधीक्षक(सेवा के 1 साल बाद):

इनकी वर्दी पर एक स्टार का निशान होता है।
भारतीय पुलिस सेवा के गैर राज पत्रित अधिकारी और उनके बैच:
1. पुलिस निरीक्षक या इंस्पेक्टर:

इनकी वर्दी पर तीन स्टार का निशान होता है इसके अलावा लाल और नीले रंग की लाइन बनी होती है।
2. सहायक पुलिस निरीक्षक:

इनकी वर्दी पर भी तीन स्टार का निशान होता है लेकिन उसके साथ सिर्फ लाल रंग की लाइन होती है।
3. पुलिस उप निरीक्षक:

इनकी वर्दी पर दो स्टार का निशान होता होता है और साथ ही लाल और नीले रंग की लाइन होती है।
4. सहायक पुलिस उपनिरीक्षक:

इनकी वर्दी पर एक स्टार का निशान होता है और साथ में लाल और नीले रंग की लाइन बनी होती है।
5. पुलिस हेड कांस्टेबल:

इनकी वर्दी में काली पट्टी के ऊपर पीले रंग की तीन लाइन बनी होती हैं और साथ ही लाल रंग की तीन धारियों वाला बिल्ला भी होता है।
6. वरिष्ठ पुलिस कांस्टेबल:

इनकी वर्दी पर काली पट्टी के ऊपर पीले रंग की दो लाइन बनी होती हैं और लाल रंग की दो धारियों वाला एक बिल्ला भी होता है।
7. पुलिस कांस्टेबल:
इनकी वर्दी पर कोई बैच नहीं रहता है।