तस्वीरों में देखे – लोग कैसे-कैसे पालतू जानवर रखते है…
पालतू जानवर रखने का शौक किसे नहीं होता लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिनका ये शौक दूसरों को हैरान कर देता है। मिलिए दुनिया के कुछ ऐसे ही लोगों से जिन्होंने शेर, भालू, जंगली सूअर तक को पालतू बना लिया।
1. ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में 18 महीने की एक शेरनी के साथ चिड़ियाघर की एक कर्मचारी।
3. ताइवान की राजधानी ताइपेई में आयोजित एक कार्निवल में एक व्यक्ति अपने सिर पर अपना पालतू गोह लादकर ले जाता हुआ।
4. नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर लागोस में सड़क पर एक लकड़बग्घे के साथ घूमता एक व्यक्ति।
5. चीन के दक्षिणी प्रांत हुन्नान में आयोजित एक स्काई प्रतियोगिता में अपनी पालतू बत्तख के साथ एक प्रतियोगी।
6. न्यूयॉर्क की सड़कों पर टैक्सी में अपनी पालतू बकरी कोकोआ के साथ घूमता एक व्यक्ति।
7. इंग्लैंड के नॉर्थ यॉर्कशायर के एक गांव मलहेम में एक घर के ड्राइंग रूम में आराम करता तीन साल का लामा।
8. गुजरात के अहमदाबाद में एक ऊंट को ऑटो रिक्शा से खींचकर ले जाता एक व्यक्ति।
9. फिलिस्तीन का एक शरणार्थी व्यक्ति अपने बच्चे के साथ दो शावकों के साथ वक्त बिताता हुआ।
10. मुंबई में एक व्यक्ति अपने पालतू कबूतर को अपने सिर पर बैठाए हुए।
11. स्लावियांस्क में एक व्यक्ति किताब पढ़ता हुआ। पास ही खड़ा है उसका टट्टू।
12. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बाढ़ प्रभावित गांव में एक परिवार का पालतू भालू।
अगर आपने भी ऐसे जानवर पाल रखे तो उनके साथ अपनी एक सेल्फ़ी हमारे साथ जरूर शेयर करे !