हस्तरेखा के जरिये जानिए आप किस उम्र में बनेंगे अमीर व्यक्ति ……
प्रत्येक व्यक्ति हमेशा सोचता है की वह कब अमीर बने और उसकी जीवन की सारी समस्याऐ ख़त्म हो जाए , उसके कठिन परिश्रम के बावजूद वह अपने को अमीर नही बना पाता है | इसका प्रमुख कारण है भाग्य का साथ ना देना अपने भाग्य को जानने के लिये वह अलग अलग महात्माओ और ज्योतिष्य के ज्ञानियों के पास जाता है |लेकिन हाथों में फैली कई रेखाओं के बीच उसे पता नहीं चल पाता कि आखिर उसे धन लाभ होगा या नहीं। लेकिन गौर किया जाए तो बिना ज्योतिषि को दिखाए आप जान सकते हैं कि आपके हाथ में धन योग है या नहीं। साथ ही किस उम्र में धन लाभ की संंभावनाएं अधिक है ……….
सभी के हाथ में होती है अलग-अलग धन रेखा
हथेली में धन रेखा जीवन रेखा की तरह हर व्यक्ति की हथेली में एक स्थान से शुरू नहीं होती है। व्यक्ति की हथेली में धन की रेखा अलग-अलग स्थानों से और अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों से मिलकर बनी होती है। भाग्य और हृदय रेखा को काटने वाली रेखा को भी धन रेखा माना जाता है। इसके अलावा आपके हाथ में छोटी-छोटी रेखाओं में भी धन प्राप्ति की संभावनाएं छुपी होती है।
कर्म हाथ को देखकर जानें ‘धन रेखा’
बहुत से लोग यह मानते हैं कि पुरुषों का दायां हाथ देखना चाहिए और लड़कियों की बायीं, लेकिन आप ऐसा न करें। आप उस हथेली को देखिए जो आपका कर्म हाथ है यानी अगर आप दाएं हाथ से जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों को करते हैं तो दायीं हथेली और बाएं हाथ से काम करते हैं तो बायीं हथेली देखिए। यह बात स्त्री पुरूष दोनों के लिए समान रूप से लागू होती है।
इस उम्र में शुरू होगा धन का आगमन
1. अगर आपकी हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर M आकृति बन रही है, तो यह संकेत है कि आप 35 से 55 साल के बीच खूब धन कमाएंगे। इस रेखा का मतलब यह भी होता है कि आपके जीवन में धन का आगमन विवाह के बाद तेजी से होगा। विवाह के बाद ही आप नौकरी या व्यवसाय में उन्नति की ओर बढ़ना शुरू करेंगे।
2. अंगूठे के पास से निकलकर रेखा बुध पर्वत यानी छोटी उंगली की जड़ तक पहुंचे तो इसका मतलब है कि आप अपने परिवार के सदस्यों की पैतृक संंपत्ति किसी स्त्री के सहयोग से प्राप्त कर सकते हैं। इसका अर्थ ये है कि आप 20-25 वर्ष की उम्र में अमीर बन सकते हैं।
3. आपकी हथेली में भाग्य रेखा से निकलकर एक रेखा सूर्य पर्वत पर पहुंच रही है तो आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली होंगे। आप सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित भी होंगे,साथ ही किसी भी उम्र में धन आगमन की संभावनाएं खुली रहेगी।
Add a Comment
You must be logged in to post a comment.
One Comment