जब आंखों के सामने तैरने लगा मौत का मंजर
जलदैत्यों के बारे में हमने सिर्फ पढ़ा है, उन्हें देखा नहीं है। पर समंदर में लगातार होते रहत्यमयी हादसों के पीछे उनको भी वजह माना जाता है। हां, कितने मामले साबित हो पाते हैं ये तो नहीं पता। पर एक ब्रिटिश जल बचाव अभियान के पोत के सामने पानी ने जो विकराल रूप धरा,उसे देखकर किसी के भी मन में सिहरन पैदा हो जाए।
मामला इंग्लैंड के उत्तरी सागर का है। जहां जनवरी और फरवरी के माह को समंदर में यात्रा के लिहाज से खतरनाक माना जाता है। पर ब्रिटिश गस्ती दल का एक जहाज पानी में उतर गया। इस दौरान समंदर में तूफान आया। जिसकी रफ्तार 200 किमी प्रति घंटे के आसपास थी। हवाएं तेजी से ऊपर बढ़ने लगी थी। समंदर में लहरे पूरे शबाब पर आ रही थी।

ये वो मंजर था, जिसके आगे वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भूल गया कि वो कर क्या रहा था। अचानक उसके सामने 100 फुट उंचा दैत्यनुमा पहाड़ खड़ा हो गया। ये दैत्यनुमा पहाड़ उस जहाज को निगलने ही वाला था, कि उसने अपना रास्ता बदल लिया।
समंदर में वैसे भी तूफान से होकर गुजरना हमेशा खतरे भरा होता है। फिर इंग्लैंड के उत्तरी सागर को जनवरी और फरवरी में खतरनाक बताया ही गया है। यहां कोई आपको नाव देने के लिए भी राजी नहीं होगा। वैसे, उत्तरी सागर में जल के विकराल रूपों को देखते हुए वहां फेरी सर्विस भी बंद कर दी गई है। जहाजों, नावों के पानी में उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
source: dailymail