पेट में दर्द होना एक आम समस्या है ,जिससे लगभग सभी व्यक्तियों को जीवन में बार बार सामना करना पड़ता है | इनके कई अलग अलग काऱण हो सकते है । पेट दर्द के मुख्य कारण कब्ज का होना, ज्यादा गैस बनना, अपच, विषाक्त भोजन सेवन करना आदि सकता हैं । यहाँ पर हम पेट दर्द के कुछ आसान से उपाय बता रहे है जिसको करके आप पेट दर्द में आराम प्राप्त कर सकते है आईये जानते है इसके बारे में ……

पेट दर्द का कारण –
क़ब्ज़ की वजह से पेट का ठीक से साफ़ ना होना, एसिडिटी, पेट में जलन, पेट में गैस, दस्त, ग़लत खाने पीने से पेट दर्द की शिकायत हो जाती है।
पेट दर्द का उपचार के घरेलु उपायi
पेट खराब होने पर उपाय –
1. अदरक –
अदरक के 1 छोटे टुकड़े को मुंह में रखे और इसका रस चूसे, इससे पेट का दर्द में जल्द आराम मिलेगा।
1 से 2 चम्मच नींबू रस, 1 चम्मच अदरक का रस और थोड़ी सी चीनी मिला कर सेवन करने से पेट के दर्द से तुरंत छुटकारा मिलता है। नाभि पर अदरक के रस से मालिश करने पर भी पेट दर्द दूर होता है।

2. मूली –
पेट के लिए मूली का सेवन बहुत अच्छा है। मूली काली मिर्च और काला नमक डाल कर इसे खाने से पेट से जुडी अनेकों बिमारियों में आराम मिलता है। आप मूली का आचार और सब्ज़ी भी खा सकते है।
3. हींग –
पेट दर्द का उपचार करने में हींग का प्रयोग भी काफ़ी फायदा करता है। अगर किसी छोटे बच्चे का पेट दर्द हो रहा है तो 2 – 3 ग्राम हींग को थोड़े से पानी में पीस कर लेप बना ले और बच्चे के पेट की नाभि के आसपास ये लेप लगाये और कुछ देर लेट जाए। इस उपाय से पेट में बनने वाली गैस बाहर निकल जाएगी और दर्द कम होने लगेगा।

4. जीरा –
जीरे का प्रयोग पेट की बीमारियों के इलाज में रामबाण का काम करता है। 3 से 5 ग्राम जीरे को तवे पर रख कर भुन ले और दिन में 2 – 3 बार पानी के साथ इसका सेवन करे। जीरे को चबा चबा कर खाने से जल्दी आराम मिलता है।

5. इसबगोल –
इसबगोल की भूसी दूध के साथ लेने से पेट दर्द में फायदा मिलता है। रात को सोने से पहले इसबगोल ले तो अगली सुबह को पेट ठीक से साफ हो जाएगा। अगर आपको कब्ज़ के कारण पेट में दर्द रहता है तो ये उपाय आपके लिए उत्तम है।

6. तुलसी –
तुलसी का रस 10 से 12 ग्राम लेने से पेट के मरोड़ शांत होते है और पेट दर्द में आराम मिलता है।

7. मेथी –
मेथी के बीज ले और इन्हें पानी में भिगो कर अच्छे से पीस ले और पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को दही के साथ 2 बार लेने से पेट से जुडी समस्याएं दूर होती है।

8. सौंफ –
रात को सोने से पहले 10 – 15 ग्राम सौंफ 1 गिलास पानी में भिगो कर रख दे और अगले दिन सुबह इसे छान कर पिए।

9. प्याज –
पेट दर्द ठीक करने में प्याज का रस काफ़ी असरदार है। प्याज के रस में थोड़ा नमक मिला कर पिने से आराम मिलता है।

10.अजवाइन –
थोड़ी सी अजवाइन ले और उसे तवे पर भुनकर इसमें थोड़ा काला नमक मिला ले। अब इसे 3 – 4 ग्राम की मात्रा में पानी के साथ 2 – 3 बार सेवन करने से पेट दर्द से छुटकारा मिलता है। अजवाइन में काला नमक, निम्बू का रस और जीरा मिला कर सेवन करने से भी पेट का दर्द ठीक होता है।

पेट दर्द की कोई और वजह से भी हो सकती है, इसलिए उपाय अपनाने के बाद भी अगर पेट में निरंतर दर्द हो रहा है तो तुरंत किसी डॉक्टर से मिले। पेट दर्द से बचने के लिए तला हुआ और मसालेदार चीजों के सेवन से परहेज करे। अलावा इलावा योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करे।