
1.द नटक्रैकर (The NutCracker)
ये मछली दुनिया की अत्यंत दुर्लभ मछलियों में से एक है और बहुत ही खतरनाक होती है। कई जगह इन्हें पेसू भी कहा जाता है। बता दें कि इस मछली के मुंह में दांत हैं, जो हू-ब-हू इंसानों की तरह हैं। पूरी तरह से विकसित एक पेसू मछली करीब चार फीट लंबी होती है। ये ब्राजील के अलावा पेरिस, स्कैंडिनेविया और ओशिनिया में पाई जाती है। हालांकि, इन जगहों के अलावा भी कई नदियों में इसके मिलने की खबरें आती रही हैं। नटक्रैकर मछली जिन क्षेत्रों में पाई जाती है, वहां तैराकों को जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया।
2.शार्क (shark)
शार्क मछली का नाम सुनते ही उसके खूंखार जबड़े हमारे सामने आ जाते हैं। आपको बता दें, आज तक शार्क के काटने से काफी मौतें हुई हैं। हर साल शार्क से काटे जाने की लगभग 50 घटनाएं रिकॉर्ड की जाती है, जिसमें सिर्फ 10 प्रतिशत ही जानलेवा साबित होती है। इनके दांत किसी आरी जैसे पैने होते हैं।
3.कॉन्गो टाइगर फिश (congo tiger fish)
इस प्रकार की मछलियां अफ्रीकी देश में पाई जाती हैं। इस देश की कॉन्गो नदी में यह मछली ऐसी जगह पर मिलती हैं जिस जगह पर कम ही लोग पहुंचते हैं। यह मछलियां पिरान्हा से जुड़े होने के चलते पानी में मगरमच्छ को भी आसानी से खा जाती हैं। यह मछलियां इंसान का भी शिकार करने में माहिर होती हैं। इनके दांत धारदार और लंबे होते हैं। इनका वजन 450 किलो से अधिक भी होता है।
4.सॉफिश (Sofish)
इस मछली की लंबाई सात फीट से 20 फीट तक होती है। इनको कम ही लोग देख पाते हैं। साथ ही यह मछलियां समुद्र की गहराइयों में पाई जाती हैं और यह बेहद ही खतरनाक मानी जाती हैं। यह नेट में भी नहीं पकड़ी जाती हैं। इनके फंस जाने की स्थिति में फिशरमैन इनको मार देते हैं। इनका भार 317 किलो तक पाया गया है।
5.डीमन फिश (Demon fish)
दुनिया की सबसे खतरनाक मछली मानी जाती है डीमन फिश। यह बड़े से बड़े जीवों को भी निगल जाती है। यह अफ्रीका की कांगो रिवर में पाई जाती है।
6.लॉन्गनोज गार (Longnose gar)
यह मछलियां अमेरिका की लेक चैम्पलेन में भी पाई जाती हैं। इनका अस्तित्व बेहद ही पुराना है। इनका मुंह एक मगरमच्छ की तरह होता है। अमेरिका के अंदर इस मछली को क्रोकोडायल गार के नाम से भी पहचाना जाता है। इसका भार 136 किलो तक होता है।
7.क्वीनसलैंड ग्रोपर (Queensland Grouper)
ऑस्ट्रेलिया की ब्रिसबेन नदी में इस मछली को देखा जा सकता है। इसकी खास बात यह होती है कि यह मछली अपना सेक्स बदल सकती है। बहुत सारी मादा मछलियों के बीच में एक नर ग्रोपर होता है। जब वह नर इनके समूह से हटता है तो समूह की सबसे बड़ी मछली अपने सेक्स को चेंज नर बन जाती है।
8.वेल्स कैटफिश (Wels Catfish)
9.पिरान्हा (Piranha)
पिरान्हा मछली को भी आदमखोर जीवों में शुमार किया जाता है। कहते हैं कि 30 सेकंड के अंदर ये मछली इंसानी हड्डी तक चबा सकती है। पिरान्हा मछली के आदमियों पर अटैक करने की सबसे अधिक घटना अमेजन नदी में सामने आई है।
Synopsis:
A select few fishes may attack human beings, while others might deliver a dose of poison when handled carelessly or not properly prepared for consumption.