आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे तथ्य जिनको आप अब तक सच मानते आ रहे हैं लेकिन हकीकत में वो झूठ हैं। इन तथ्यों को आपने कही न कही पढ़ा ही होगा या फिर आपने इनके बारे में सुन रखा होगा आईये जानते है इसके बारे में …..
1. धरती सूर्य की परिक्रमा करती है –
पृथ्वी सौर मंडल के बीच स्थित Barycentre नाम के पिंड के चारों ओर घूमती है। असल में सूर्य का द्रव्यमान अधिक है तो Barycentre सूर्य के अंदर ही रहता है। पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमने के साथ-साथ सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है जिसे वार्षिक गति कहते हैं।

2. टमाटर एक सब्जी है –
आमतौर पर इसे घरों में सब्जी बनाने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन हम आपको बता दें कि ये टमाटर सब्जी नहीं बल्कि एक फल है।

3. सांड लाल रंग से भड़क जाते हैं –
हम सब यह सोचते है कि सांड लाल रंग से भड़क जाते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है, सांड ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि वो Color Blind होते हैं।

4. जीभ के अलग-अलग हिस्से अलग स्वाद चखती हैं –
आपने शायद किताबों में ये पढ़ा होगा कि जीभ के अलग-अलग हिस्से अलग-अलग स्वाद महसूस करते हैं, बल्कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। असल में कोई भी स्वाद हो वो हमारी जीभ पर बराबर असर दिखाता है।

5. Linux OS में Virus नहीं आता –
अक्सर लोग कहते हैं कि Linux OS में Virus नहीं आता, लेकिन ये सच नहीं है। असल में Virus उसमें भी आता है, हां ये बात अलग है कि इस OS में कुछ ही Virus आते हैं और वो भी कमजोर।

6. गिरगिट वातावरण के हिसाब से रंग बदलते हैं –
ये आपके लिए मानना अासान नहीं होगा कि असल में गिरगिट वातावरण में छुपने के लिए या अपने दुश्मनों से बचने के लिए अपना रंग नहीं बदलते हैं। बचने के लिए वो वहां से भाग जाते हैं। इनकी कई प्रजातियों की रफ्तार 21 kmph तक हो सकती है। असल में रंग बदलना उनके मुड और अन्य गिरगिट से बातचीत करने का जरिया है।

7. केला पेड़ पर उगता है –
आप भी यही सोचते होंगे कि केला पेड़ पर उगता है, लेकिन हम आपको बता दें कि असल में आप जिसे पेड़ समझते हैं, असल में उसे औषधि की श्रेणी में रखा गया है।

8. चमगादड़ अंधे होते हैं –
ये तो आपने सुना ही होगा कि चमगादड़ रात में उड़ने और शिकार पकड़ने के लिए ईको सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो अंधे होते हैं।

9. शराब शरीर को गर्म करती है –
असल में शराब बॉडी को गर्म नहीं रखती है। शराब आपके शरीर के गर्म खून को आपकी त्वचा के करीब ले आती है, जिसकी वजह से आप गर्म महसूस करते हैं।

10.हम दिमाग का केवल 10% प्रतिशत ही इस्तेमाल करते हैं –
हममें से कई लोग ये मानते हैं िक इंसान अपने दिमाग का सिर्फ 10% ही इस्तेमाल करता है, लेकिन ऐसा नहीं है। असल में इंसान अपने पूरे 100% दिमाग का इस्तेमाल करता है, लेकिन एक ही समय पर पूरा 100% नहीं करता।

11. इंसानों के पास 5 ज्ञानेंद्रियां होती है –
बचपन में किताबों में भी हमने यही पढ़ा है कि इंसान के शरीर में 5 ज्ञानेंद्रियां होती हैं। जिनसे हम स्वाद लेना, छूना, सुनना, सूंघना और देखने का काम करते हैं लेकिन असल में इंसान के शरीर में ज्ञानेंद्रियों की संख्या 9 से 20 के बीच होती है, जिनसे हम तापमान को महसूस करना, बैलेंस और दर्द जैसे अन्य चीजें भी महसूस करते हैं।

12. निंजा सिर्फ काले कपड़े पहनते हैं –
हमें लगता है कि निंजा सिर्फ काले कपड़े ही पहनते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है वो कोई भी ऐसे कपड़े पहन लेते थे, जिनसे वो आस-पास के माहौल में छुप जाएं।
