उत्तर प्रदेश में मिला कल्पवृक्ष, हर कोई देखकर है हैरान
उत्तर प्रदेश में एक ऐसा पेड़ मिला है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। बस्ती के मुण्डेरवा कस्बे के चीनी मिल परिसर में स्थित पेड़ की जांच के बाद राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ (NBRI) ने इसे कल्पवृक्ष घोषित कर दिया है।
जब इस वृक्ष को पहली बार देखा गया तो विजय सागर सेवा संस्थान ने इस वृक्ष को कल्पवृक्ष बताते हुए सांसद हरीश द्विवेदी से जांच कराने की मांग की थी। इस पर सांसद ने NBRI को जांच के लिए पत्र लिखा। इसके बाद यहां दो वैक्षानिकों को बुलाया गया जो इसका नमूना लेकर गए। जांच के बाद कार्यकारी निदेशक डीके उप्रेती ने बताया कि यह वृक्ष करीब 60 वर्ष पुराना है।
इसका वैज्ञानिक नाम ‘एडेन सोनिया डिजिडाटा’ है। मूल रूप से यह अफ्रीकी महाद्वीप के रेगिस्तानी क्षेत्र में पाया जाता है। यह वृक्ष भारत में नहीं पाया जाता है। इसे तत्कालीन चीनी मिल के चीफ केमिस्ट ने यहां लगाया था।
source : liveindia
Add a Comment
You must be logged in to post a comment.
One Comment