ऐसे जीव जिन्हें आप नही देख सकते अपनी आँखों से ……
इस रहस्यमयी दुनिया में सब कुछ रहस्य से भरा पड़ा है | पृथ्वी के तल पर ही नही अपितु पृथ्वी के नीचे समंदर के अन्दर भी एक बहुत ही रहस्यमयी दुनिया है जिसे बहुत ही कम लोग जानते है | समंदर में रहने वाले कितने ही ऐसे जीव भी है जिन्हें देखकर आप सोच में पड़ जायेंगे की ऐसा भी क्या कोई जीव हो सकता है | ऐसा ही कुछ इन समुद्री जीवों को देखकर लगता है। जो कभी दिखते नहीं क्योंकि ये ट्रांसपेरेंट हैं।
1. व्हॉइट श्रिम्प~
समुद्र में रहने वाला यह जीव प्राय: मैक्सिको की खाड़ी में पाया जाता है। यह देखने में काफी अजीब है। यह न तो मछली की कैटेगरी में आता और न ही ऑक्टोपस की। इस जलीय-जीव की खासियत है कि आप इसके शरीर के आर पार देख सकते है |
2. ग्लॉस फ्रॉग ~
साउथ अमेरिका में पाया जाने वाला यह मेंढक काफी चर्चा में रहता है। यह आम मेंढ़कों से काफी अलग है। हरे रंग के इस मेढक का शरीर पूरी तरह से पारदर्शी है।
3. जेली फिश~
इस जेली फिश की खासियत यह है कि रोशनी इसके शरीर के आर-पार हो जाती। इसके शरीर की अंदर की संरचना साफ-साफ दिखाई पड़ती है।
4. जेली बेबी ~
जेली बेबी भी पारदर्शी शरीर के चलते जाना जाता है। इन जीवों की खासियत यह है कि इन्हें जिंदा रहने के लिए भोजन की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती।
5. राजा बिनोकुलाटा ~
इस तितली का नाम राजा बिनोकुलाटा है। यह कैलिफोर्निया में पाई जाती है। इस तितली के पंख पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट हैं।
Add a Comment
You must be logged in to post a comment.
One Comment