क्या आप इंडिया की इस खूबसूरत ‘ब्लू सिटी’ की के बारें में जानते है

आपने पिंक सिटी जयपुर के बारे में तो सुना ही होगा जो अपने एक अलग रंग में रंगे होने के कारण प्रसिद्ध है। ऐसा ही है ‘सूर्यनगरी’ और ‘ब्लू सिटी’ के नाम से मशहूर राजस्थान का बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक ऐतिहासिक शहर जोधपुर जो की अपने शौर्य के लिए जाना जाता है।

नीले रंग से होती है इस शहर की पहचान


इस शहर को बसे हुए हाल ही में 558 साल हो गए और इसका स्थापना दिवस भी धूम-धाम से मनाया गया। आपको बता दें की जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है। वैसे ऐसा नहीं है कि ये इंडिया का ऐसा इकलौता शहर है जिसकी पहचान इसके रंग से होती है। जयपुर को सालों से गुलाबी शहर या पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। लेकिन जोधपुर अपने आप में एक बेहद ही खूबसूरत शहर है, जिसकी खूबसूरती सूर्योदय और सूर्यास्त के समय चार गुना बढ़ जाती है।


सूर्यनगरी भी कहते हैं इसे


इस शहर में सूर्य देवता ज्यादा देर तक ठहरते हैं इसी वजह से इसे सूर्य नगरी के नाम से जाना जाता है और वहीं इस शहर में घरों व महलों में छितर(नीलें रंग के) के पत्थर लगे हुए हुए इसलिए इसे ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। इस शानदार शाही शहर में आप भव्य महल, किले, मंदिर, संग्राहलय और शानदार बगीचे आदि का लुफ्त उठा सकते हैं।


क्यों कहते हैं ब्लू सिटी


दरअसल सन् 1459 में जोधपुर की खोज राव जोधा ने की थी। वे राठौर समाज के मुखिया थे। जोधपुर का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है। इससे पहले ये मारवाड़ के नाम से जानी जाती थी। इसे ब्लू सिटी भी कहा जाता है। जोधपुर रेगिस्तान के बीच बना शहर है। यहां घरों को ठंडा रखने के लिए ब्लू कलर से पेंट किया जाता था।


हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों की शूटिंग


जोधपुर के ब्रह्मपुरी में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों की शूटिंग हुई। कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों में भी ब्लू सिटी का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। करीब 20 साल पूर्व हॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्म ‘जंगल बुक’ की शूटिंग से इस लोकेशन ने पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ी है। बॉलीवुड की ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और कई फिल्में यहां शूट हो चुकी हैं।


शाही अंदाज़ में इस शाही शहर की सैर


इस आलीशान शाही ऐतिहासिक शहर में एक तरफ किले, मंदिर और वैभवशाली महल इस शहर के गौरवकाल को दर्शाते हैं तो वही दूसरी ओर मेहरानगढ़, जसवंत थड़ा, उम्मेद भवन पैलेस, मंडोर उधान, रणछोड़जी का मंदिर, कायलाना झील, माचिया सफारी पार्क, ओसियां इसकी शान को दर्शाते हैं यहां की हस्तकलाएं, लोक नृत्य, संगीत और यहां के खुसमिज़ाजी लोग शहर में रंगीन समां बांध देते हैं। तो क्यों न इस वेकेशन पर एक शाही अंदाज़ में इस शाही शहर की सैर की जाए।


देखिए ब्लू सिटी की कुछ बेहतरीन तस्वीरें