मधुमक्खियों के बारे में 20 ऐसे तथ्य जिन्हें जानकर आप हैरान हो जायेंगे……

मधुमक्खी कीट वर्ग का एक प्राणी है| जंतु जगत में मधुमक्खी ‘आर्थोपोडा’ संघ का कीट है| कभी ना सोने वाली और बहुत अधिक मेहनती इन मधुमक्खीयों को आप ने जब भी देखा होगा , ये आपको काम करते ही दिखी होगी | पूरी दुनिया में इनके बराबर अन्य कोई भी किट या जंतु कार्य नही करता है | इंतनी छोटी और इनती चंचल स्वाभाव की इन मधुमक्खीयों के बारे में आपने कितनी ही बार सोचा होगा,तो आईये हम आपकी सोच से उभरे सभी प्रश्नों का समाधान करते हो और आपको बताते मधुमक्खीयों के बारे में बहुत सी रोचक बाते……

1.मधुमक्खी धरती पर अकेली ऐसी कीट है जिसके द्वारा बनाया गया भोजन मनुष्य द्वारा खाया जाता है|

2. एक छत्ते में 20 से 60 हजार मादा मधुमक्खियाँ, कुछ सौ नर मधुमक्खियाँ और 1 रानी मधुमक्खी होती है| इनका छत्ता मोम से बना होता है जो इनके पेट की ग्रंथियों से निकलता है|

3.मधुमक्खियों की 20,000 से ज्यादा प्रजातियाँ है लेकिन इनमें से केवल 4 ही शहद बना सकती है|

4.किसी आदमी को मारने के लिए मधुमक्खी के 1100 डंक काफी है|

5. केवल मादा मधुमक्खी ही शहद बना सकती है और डंक मार सकती है| नर मधुमक्खी तो केवल रानी के साथ सेक्स करने के पैदा लिए होते है|

6. मधुमक्खी, शहद को पहले ही पचा देती है इसलिए इसे हमारे खून तक पहुंचने में केवल 20 मिनट लगती है , और इसी कारण यह कभी ख़राब भी नही होता है |

7. मधुमक्खी 24KM/H की रफ्तार से उड़ती है और एक सेकंड में 200 बार पंख हिलाती है| मतलब, हर मिनट 12,000 बार|

8. कुत्तों की तरह मधुमक्खियों को भी बम ढूंढना सिखाया जा सकता है| इनमें 170 तरह के सूंघने वाले रिसेप्टर्स होते है जबकि मच्छरों में सिर्फ 79|

9. मधुमक्खी फूलों की तलाश में छत्ते से 10 किलोमीटर दूर तक चली जाती है| यह एक बार में 50 से 100 फूलों का रस अपने अंदर इकट्ठा कर सकती है| इनके पास एक एंटिना टाइप छड़ी होती है जिसके जरिए ये फूलों से ‘nectar’ चूस लेती है| इनके पास दो पेट होते है कुछ nectar तो एनर्जी देने के लिए इनके मेन पेट में चला जाता है और बाकी इनके दूसरे पेट में स्टोर हो जाता है, फिर आधे घंटे बाद ये इसका शहद बनाकर मुंह के रास्ते बाहर निकाल देती है, जिसे कुछ लोग उल्टी भी कहते है| nectar में 80% पानी होता है मगर शहद में केवल 14-18% पानी होता है |

10. 1 किलो शहद बनाने के लिए पूरे छत्ते को लगभग 40 लाख फूलों का रस चूसना पड़ता है और 90,000 मील उड़ना पड़ता है, यह धरती के तीन चक्कर लगाने के बराबर है.

11. पूरे साल मधुमक्खियों के छत्ते के आसपास का तापमान 33°C रहता है| सर्दियों में जब तापमान गिरने लगता है तो ये सभी आपस में बहुत नजदीक हो जाती है ताकि गर्मी बनाई जा सके| गर्मियों में ये अपने पंखों से छत्ते को हवा देते है आप कुछ दूरी पर खड़े होकर इनके पंखो की ‘हम्म’ जैसी आवाज सुन सकते है|

12. एक मधुमक्खी अपनी पूरी जिंदगी में चम्मच के 12वें हिस्से जितना ही शहद बना पाती है| इनकी जिंदगी 45 दिन की होती है |

13. नर मधुमक्खी, सेक्स करने के बाद मर जाती है| क्योंकि सेक्स के आखिर में इनके अंडकोष फट जाते है|

14. नर मधुमक्खी यानि Drones का कोई पिता नही होता, बल्कि सीधा दादा या माता होती है| क्योंकि ये unfertilized eggs से पैदा होते है| ये वो अंडे होते है जो रानी मधुमक्खी बिना किसी नर की सहायता के स्वयं अकेले पैदा करती है| इसलिए इनका पिता नही होता केवल माता होती है|

15. शहद में ‘Fructose’ की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह चीनी से भी 25% ज्यादा मीठा होता है|

16. शहद, हजारों साल तक भी खराब नही होता| यह एकमात्र ऐसा फूड है जिसके अंदर जिंदगी जीने के लिए आवश्यक सभी चीजें पाई जाती है: Enzymes: इसके बिना हम सांस ली गई ऑक्सीजन का भी प्रयोग नही कर सकते, Vitamins: पोषक तत्व, Minerals: खनिज पदार्थ, Water: पानी etc. यह अकेला ऐसा भोजन भी है जिसके अंदर ‘pinocembrin’ नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो दिमाग की गतिविधियाँ बढ़ाने में सहायक है|

17. रानी मधुमक्खी पैदा नही होती बल्कि यह बनाई जाती है| यह 5-6 दिन की होते ही सेक्स करने के लायक हो जाती है| ये नर मधुमक्खी को आकर्षित करने के लिए हवा में ‘pheromone’ नाम का केमिकल छोड़ती है| जिससे नर भागा चला आता है फिर ये दोनों हवा में सेक्स करते है|

18. रानी मधुमक्खी की उम्र 5 साल तक हो सकती है| यह छत्ते की अकेली ऐसी मेम्बर है जो अंडे पैदा करती है| यह गर्मियों में बहुत बिजी हो जाती है क्योंकि इस समय छत्ते की जनसंख्या maximum हो जाती है| ये जिंदगी में एक ही बार सेक्स करती है और अपने अंदर इतने स्पर्म इकट्ठा कर लेती है कि फिर उसी से पूरी जिंदगी अंडे देती है| यह एक दिन में 2000 अंडे दे सकती है| मतलब, हर 45 सेकंड में एक|

19. 28 ग्राम शहद से मधुमक्खी को इतनी शक्ति मिल जाती है कि वो पूरी धरती का चक्कर लगा देगी|

20. धरती पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं में से, मधुमक्खियों की भाषा सबसे कठिन है| 1973 में ‘Karl von Frisch’ को इनकी भाषा “the waggle dance” को समझने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था|