ब्रिटिश म्यूज़िशियन एडेल का ‘हैलो’ सॉन्ग एक सप्ताह से भी कम समय में मील का पत्थर साबित हुआ है। ‘हैलो’ सिर्फ 5 दिन में 10 करोड़ बार देखा चुका है। इसी के साथ इस सॉन्ग ने 2015 में इतने कम समय में सबसे तेजी से सबसे ज्यादा बार देखे जाने का रिकार्ड भी बना लिया है। यह दूसरा ऐसा सॉन्ग है जिसने सबसे तेजी से यह मुकाम हासिल किया है, इससे पहले पीएसवाई के गंगनम ने 2013 में यह रिकार्ड़ बनाया था, गंगनम ने यह रिकार्ड़ सिर्फ चार दिन में बना लिया था।
10 करोड़ बार देखें जाने का यह रिकार्ड़ बनाने वाली एड़ेल दूसरी फिमेल सिंगर हैं, इससे पहले एव्रिल लावीन के सॉन्ग ‘गर्लफ्रेंड़’ ने 2008 में यह रिकार्ड़ बनाया था।
यह सॉन्ग हर एक घंटे में 10 लाख बार देखा जा रहा है। आइए देखते हैं कि ऐसा क्या है इन दोनो सॉन्गस् में जो इतने कम समय में इतनी तेजी से हुए हिट।
YOU MAY LIKE