जिन्दगी की इस भागदौड में गलत खान पान और ख़राब जीवनशैली के कारण बालो का सफ़ेद होना बहुत ही आम समस्या बन चुकी है | आजकल बहुत छोटे बच्चो के भी बाल सफ़ेद हो जाते है | कुछ लोग उन्हें जड़ से निकल देते है तो कुछ डाई करा देते है आईये जानते है इसके पीछे की सही जानकारी ……….

बालो के सफ़ेद होने के पीछे का कारण
जब नए बाल बढ़ते हैं तो पिग्मेंट पैदा करने वाली कोशिकाएं मेलानोंसाइट्स बालों को रंग प्रदान करती हैं। जब शरीर में मेलेनिन बनना कम हो जाता है, तो बाल सफेद होने लगते है। हालांकि शरीर में पिग्मेंट का लेवल आनुवांशिक कारकों पर निर्भर करता है, लेकिन कई बाहरी तत्व जैसे कि हार्मोन्स का असंतुलन, तनाव, असंतुलित आहार आदि कई कारण हैं जो इसके लेवल को प्रभावित करते हैं, जो कि बाल सफेद होने का कारण बनते हैं। ऐसी कुछ आदतें ऐसी हैं जिन पर अगर अंकुश लगाया जाए तो बालों को सफेद होने से काफी हद तक रोका जा सकता है।

बालों को सफेद होने से रोकने के उपाय
1. सफेद बाल घने और मोटे होते हैं, इसलिए इनको छिपाना मुश्किल होता है। कुछ लोग बालों को उखाड़ देते हैं जबकि ऐसा नही करना चाहिए क्योंकि यह इसका समाधान नही है। सफेद बालों की बनावट प्राकृतिक पिग्मेंटेड बालों के बजाय ज्यादा कठोर होती है और जब आप इन्हें उखाड़ते हैं तो इसकी जगह सफेद बाल ही उगते हैं। इसलिए सफेद बाल जैसे हैं उन्हें रहने दें।
2. सफेद बालों को अनदेखा नही करना चाहिए बल्कि इसके कारणों का पता लगाएं। आपके सिर पर पिग्मेंटिड हेयर्स आनुवांशिक संरचना पर निर्भर करता है। कई बार, यह जिंक और आयरन की कमी जैसा ही होता है। ऐसे में पूरे बाल सफेद होने से पहले सचेत हो जाएं।
3. बाल सफेद होने के साथ झड़ने का कारण धूम्रपान है। धूम्रपान से कम उम्र में ही बुढ़ापा आने लगता है। इससे ना केवल मेलेनिन का स्तर कम होता है, बल्कि बाल जड़ों से भी कमजोर होते हैं, शेडिंग खराब होती है, और आप गंजे भी हो सकते हैं। इसलिए बालों को मजबूती देने वाले प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन हमेशा करें।

4. अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो उन्हें प्रतिदिन धोने से बचें। क्योंकि जल्दी-जल्दी शैंपू करने से बालों का प्राकृतिक ऑयल निकल जाता है, इससे बाल कमजोर होते हैं और झड़ने लगते हैं। बालों को रोजाना धोने के बजाय सप्ताह में 2 से 3 बार धोएं। शैंपू करने के बाद बालों को 2 कप गरम पानी में एक चौथाई नींबू के रस से तैयार लिक्विड से धोना फायदेमंद रहेगा। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड सफेद बालों को काला करने में मदद करता है।
5. आजकल बाजार में तमाम तरह के केमिकल युक्त हेयर डाई मौजूद हैं, जिसके लिए कंपनियां भ्रामक विज्ञापन भी दिखाती हैं। ज्यादातर में अमोनिया का मिश्रण रहता है। ऐसे डाई के इस्तेमाल से आपके बाल कमजोर होते हैं और झड़ने लगते हैं, इसके बजाए ऑर्गेनिक डाई का प्रयोग कर सकते हैं।
6. आमोनिया डाई इस्तेमाल ना करें आमोनिया मिश्रित डाई बालों में ना लगाएँ। इससे आपको थोड़े समय तो आराम मिल जाएगा, लेकिन आगे जाकर बालों के रोम कमजोर हो जाएँगे और बाल झड़ना शुरू हो जाएँगे। इसलिए इसके बजाय ओर्गेनिक डाई काम में लें। मार्केट में मिलने वाले डाई को जांचने परखने के बाद ही इस्तेमाल करें।