आपने भी कभी महसूस किया होगा की सेक्स के बाद बहुत थकन सी लगती है | कुछ लोग इसे हुयी शारीरिक कमजोरी के रूप मानते है लेकिन ऐसा नही है | आईये जानते इसके बारे में …..

1.सेक्स के बाद थकान~
सेक्स संबंध को एक बहुत अच्छा व्यायाम माना जाता है, लेकिन अक्सर पुरुष सेक्स संबंध बनाने के बाद थक जाते हैं, कुछ तो सेक्स के बाद सोना पसंद करते हैं। वर्तमान में तनाव और वयस्त दिनचर्या भी इसके लिए बहुत जिम्मेदार है।

2.हार्मोन है जिम्मेदार~
सेक्स के बाद पुरूषों को थकान होना या सो जाने के पीछे भी वैज्ञानिक कारण है। यौन संबंध के बाद पुरुषों में होने वाले ऑक्सिटोसिन हॉर्मोन के स्राव और प्रोलेक्टिन के स्राव के कारण भी ऐसा होता है। सेक्स के दौरान पुरुषों के शरीर में ऑक्सिटोसिन हार्मोन का स्राव बढ़ जाता है जो आराम का अनुभव कराता है। इसके कारण ही पुरूषों को सेक्स के बाद नींद भी आती है।

3.नींद आना अच्छी बात
सेक्स संबंध के दौरान चरम सीम तक पहुंचने के बाद मनुष्य के शरीर में होने वाले हार्मोन के स्राव अच्छे संकेत हैं, इसका मतलब यह भी है कि आपको सेक्स संबंधित कोई बीमारी नहीं। इसलिए सेक्स संबंध के बाद थकान और नींद को गलत नजरिये से नहीं देखना चाहिए।

4.सेक्स संबंध के बाद अधिक कैलोरी समाप्त होना
पुरुष सेक्स संबध की चरम सीमा तक पहुंचने के बाद थकान का अनुभव करते हैं, जबकि महिलायें आर्गेज्म के बाद भी पुरूषों का प्यार चाहती हैं लेकिन ज्यादातर पुरूष उसे नहीं समझ पाते और चरमसीमा पर पहुंचकर सो जाते हैं। इसके अलावा सेक्स संबंध बनाने के दौरान महिलाओं की तुलना में पुरूषों कैलोरी ज्यादा खर्च होती हैं, जिससे उनके अंदर थकान बढ़ जाती है और उन्हें सोना अधिक पसंद आता है

5.सेक्स का समय~
दरसअसल सेक्स संबंध बनाने का समय रात का होता है, यानी इसके बाद नींद की बारी आती है। दिनभर की थकान दूर करने में यौन संबंध की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इससे तनाव दूर होता ही है और शरीर को भी आराम मिलता है। लिहाजा सेक्स संबंध बनाने के बाद पुरुष नींद लेना पसंद करते हैं। हालांकि यह थकान ज्यादा देर के लिए नहीं होती, अगर पुरुष चाहें तो इस पर काबू पा सकते हैं और आफ्टरप्ले से महिला पार्टनर को और भी खुश कर सकते हैं।