हाथियों के बारे में ऐसे 15 रोचक तथ्य जो आपको आश्चर्य में डाल देंगे ……

जमीन पर रहने वाला हाथी एक विशाल शरीर का प्राणी है। यह जमीन पर रहने वाला सबसे बड़ा और विशाल स्तनपायी है। यह एलिफैन्टिडी कुल और प्रोबोसीडिया गण का प्राणी है। आज एलिफैन्टिडी कुल में केवल दो प्रजातियाँ जीवित हैं, ऍलिफ़स तथा लॉक्सोडॉण्टा एवं तीसरी प्रजाति मैमथ विलुप्त हो चुकी है | जंगल में सबसे इसका सामना तो शेर भी नही कर सकते है |हाथी को जब भी गुस्सा आता है तो जंगल में तबाही मचा देता है,तो आईये आज हम आपको बताते हैं हाथी से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे..

गज़ब दुनिया
गज़ब दुनिया

1.हाथी बहुत शक्तिशाली होते हैं, उनमें शेर से भी लड़ने की हिम्मत रख्रते है, लेकिन वे मधुमक्खियों से बहुत डरते हैं | 

2.हाथी के दो दिखने वाले दांत बहुत मशहूर है इसपर एक कहावत भी बनीहै की ‘हाथी के दांत दिखने के ओर होते है और खाने के ओर’ परन्तु क्या आप जानते हैं कि इसके दोनों दांतों का वजन लगभग 200 किलो तक हो सकता है|

3. जानवरों में हाथी ही एक मात्र ऐसा जानवर है जो इंसान की आवाज सुनकर बता सकता है कि वो पुरुष है या महिला,इतना ही नहीं हाथी को हर जातियों में भी अंतर पता होता है |

4. दुनिया का सबसे बड़ा हाथी अफ्रीका में पाया जाता है जिसका वजन लगभग 10886 किलो और उसकी लम्बाई 13 फीट है |

5. वैसे तो जानवरों में कुत्ता बहुत तेज सूंघता है लेकिन हाथी एक ऐसा जानवर है जो लगभग 5 किलोमीटर की दूरी से सूंघकर पानी का पता लगा सकता है |

गज़ब दुनिया
गज़ब दुनिया

6. जिस तरह इंसानों की आवाज अलग-अलग होती है वैसे ही हर हाथी की आवाज भी अलग-अलग ही होती है, उनका गरजना भी दूसरे हाथियों से बिल्कुल अलग ही होता है|

7.हाथी अक्सर अपना कान हिलाता है क्योंकि वो कान की कोशिकाओं के जरिए ही अपने शरीर की गर्मी को बाहर निकालता है|

8.अफ्रीकन हाथियों के कान बहुत बड़े होते हैं क्योंकि वहां गर्मी बहुत पड़ती है| जानवरो में सबसे ज्यादा गर्म हाथी ही होता है |

9. जानवरों में सबसे ज्यादा एकता हाथियों में होती है, सबसे महत्वपूर्ण वे कभी भी आपस में लड़ते नहीं है और अगर इनके ग्रुप में कोई मर जाता है तो उसकी मौत पर वे अपना दुख गरज कर बताते है |

10. इतने बड़े हाथी को खाने के लिए 300 किलो खाना और 160 किलो पानी की जरूरत होती है, अगर ये उसे नहीं मिलता वे पागल होकर पूरे जंगल में घूमता रहता है | क्योंकि उसे भूख बर्दाश्त नहीं होती |

गज़ब दुनिया
गज़ब दुनिया

11.एक रिसर्च में बताया गया है कि हाथी जिसकी भी आवाज एक बार सुन लेते हैं उनकी नकल उतारने का हुनर भी उसमें आ जाता है | 

12. हाथी अपनी सूंड में 8 से 9 लीटर पानी भर सकता है, हाथी की सूंड बहुत शक्तिशाली होती है जो 350 किलोग्राम तक वजन भी उठा सकती है |

13. हाथी का दिमाग दूसरे जानवरों के हिसाब से ज्यादा होता है, इसके दिमाग का वजन लगभग 5 किलो तक हो सकता है|

14. हाथी की आँखों की रौशनी कमजोर होती है, जिसके कारण वो अपनी सूंढ़ से जमीन पर हवा फेंकते रहते हैं और अगर हवा जमीन से टकराकर वापस आती है तो ये आगे की राह का अंदाजा लगा लेते हैं |

15.हाथी उनके शरीर के हिसाब से बहुत ही कम सोते है एक हाथी एक दिन में सिर्फ 2 से 3 घंटे ही सोता हैं |