दुनिया की सबसे खतरनाक सुरंग, महज़ 13 लोगों ने बना डाली
चीन की तैहांग पहाड़ियों को बीच से तोड़कर बनाई गई ये गुओलियांग टनल है। ये दुनिया की सबसे खतरनाक टनल में से एक है। आज से चालीस साल पहले यहां ज़िंदगी बहुत मुश्किल थी। इस सुरंग का निर्माण 1972 में हुआ था।
चीन के हेनान प्रांत के ‘गुओ लियान कुन’ गांव में है ये सबसे खतरनाक सुरंग। इस रास्ते को ‘क्लिफ कॉरिडोर’ भी कहते हैं। इस गांव में 83 परिवार रहते हैं। इससे पहले इस पर सिर्फ़ पैदल चलने की गुंजाइश थी और ये रास्ता हुइक्सियान, झिनझियांग, हेनान प्रांतों के गांवों को जोड़ता था। इसकी यात्रा बहुत मुश्किल थी। करीब 720 खड़ी पहाड़ियों पर बने रास्तों को पार करना होता था।
रास्ते के बीच-बीच में बनी सीढ़ियां बेहद खतरनाक थीं। वो बहुत खड़ी, संकरी और बिना रेलिंग की थीं। वो बहुत खड़ी, संकरी और बिना रेलिंग की थीं। इन परेशानियों को देखते हुए गांव के लोगों ने पहाड़ियों में टनल खोदने का फैसला किया।
गांव के मुखिया शेन मिंगजिंग ने अपनी बकरियां और दवाइयां बेचकर हथौड़ा और बाकी औज़ार खरीदे। 13 लोगों ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया और 1,200 मीटर लंबी टनल को खोदने में 5 साल लगे। ये टनल पांच मीटर ऊंची और चार मीटर चौड़ी थी। इस टनल के निर्माण में 12 टन की ड्रिल रॉड और 4,000 हथौड़ों का इस्तेमाल हुआ था। 1 मई 1977 में इसे खोला गया।
टनल की दीवार में 30 अलग-अलग आकार की खिड़कियां हैं। ये चीन में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। ये दुनिया की दस सबसे खड़ी (ऊंचाई की ओर बढ़ती) सड़कों में से एक है।
Add a Comment
You must be logged in to post a comment.
One Comment