शीशे के इस पुल पर चलने का मजा ही कुछ और है

ताइवान के जंगल में बना पुल लोगों को हैरत में डाल रहा है। ये 164 फुट ऊंचाई बना है। ये पूरी तरह से शीशे बना हुआ है। जरा सोचिए, जहां आप चल रहे हों, वो पारदर्शी हो साथ ही काफी गहरा तो? यकीनन डर जाएंगे या हो सकता है आगे कदम ही न बढ़ा पाएं।

यही अक्सर यहां होता है। लोग दूर दूर से इस पुल पर चलने के लिए आते हैं, पर ज्यादा उंचाई की वजह से अधिकांश लोग चक्कर खाकर गिर पड़ते हैं।

ये पुल ताइवान के नंतोऊ काउंटी में है। जहां घने जंगल और खूबसूरत वादियां हैं। ये जंगल मनोहारी है। यहां की वनस्पतियों और प्राकृतिक झीलों का मेल कुछ ऐसा है, कि व्यक्ति खुद को भूल जाए। ऐसी वादियों में शीशे का ये पुल और भी रोमांच पैदा करता है।

ये पुल इसी साल आम लोगों के लिए खोला गया है। जिसकी उंचाई 164 फुट है, तो लंबाई 288 फिट। इसपर से लोगों को प्राकृतिक घाटी पार करनी होती है, जिसकी सुंदरता बेमिशाल है। और लोग घाटी की सुंरदता निहारने के चक्कर में अक्सर लड़खड़ा जाते हैं।

इस पुल से लोग दूर तक देख सकते हैं। तस्वीरें खिंचाते हैं और कभी न भूल पाने वाले रोमांच का मजा उठाते हैं।

चीन का ये पुल समूचे एशिया में अपनी तरह का पहला पुल है। जो पूर्णतया पारदर्शी है। रंगहीन शीशे का है।