यहाँ लेस्बियन संबंध कोई अपराध नही है
विश्व के कई देशो में गे और लेस्बियन लोगो के लिए कानून है तो कई देश इसे बिमारी समझ इसके इलाज की बात करते है और अन्य कई देशों की बात करें तो वहां की जनता और सरकार इस मुददे पर बात ही नही करना चाहती है। विश्व के अलग-अलग देश और सरकारें इस पर जो भी पर्सनल राय रखती हो पर फ़िलहाल सच्चाई तो यही है कि गे और लेस्बियन आज विश्व के दो ऐसे मुददे है जिन पर कानून को लेकर विश्व के सभी देशो में जोरदार बहस चल रही है।
जमैका में गे और लेस्बियन को लेकर जो कानून है आज हम उस फैक्ट्स से आपको अवगत करा रहे है। जमैका की गिनती कैरेबियन सागर स्थित द्वीप देश में होती है। जमैका की भूगोलिक बात करे तो ग्रेटर एंटीलिज का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है पर इस जमैका देश में गे और लेस्बियन के लिए अलग-अलग क़ानूनी मान्यता है।
जमैका के कानून के अनुसार लेस्बियन सेक्स कोई क़ानूनी अपराध नही है लेकिन गे संबंध एक दंडनीय अपराध है। जमैका में पुरुषों को आपस में यौन संबंध बनाने पर 10 साल की कैद की सजा दी जाती है। लेस्बियनों को देश में 1998 से लेस्बियन सेक्स करने की आजादी मिली हुई है पर गे देश में सुरक्षित तो है पर उन्हें अभी तक गे सेक्स करने की क़ानूनी मान्यता प्राप्त नही है।
Add a Comment
You must be logged in to post a comment.
One Comment