आज के इस आधुनिक जीवन में लगभग हर व्यक्ति इंटरनेट का इस्तेमाल करता है और उसके कई फायदे भी लेता | वैसे तो अधिकतर लोग गूगल बाबा को ही इंटरनेट मान लेते है मगर ऐसा है नही ,आईये जानते है इंटरनेट के बारे में रोचक तथ्य …..

- इंटरनेट का जन्मदाता विंटन जी. सर्फ को कहा जाता है।
2. देश का प्रथम साइबर अपराध पुलिस स्टेशन बेंगलुरु में खुला था।
3. http का फुल फॉर्म Hyper Text Transfer protocol है।
4. ई-मेल के जन्मदाता रे. टॉमलिंसन हैं।
5. विश्व के सबसे बडे कंप्यूटर नेटवर्क का नाम इंटरनेट हैं।

6. ई-कोर्ट की अवधारणा लागू करने वाला भारत का प्रथम उच्च न्यायालय दिल्ली उच्च न्यायालय है।
7. भारत में इंटरनेट सेवा प्रारंभ करने वाली निजी क्षेत्र की पहली कंपनी सत्यम इन्फो वे है।
8. ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाला भारत का पहला राज्य गुजरात है।
9. इंटरनेट का पहला सफल सॉफ्टवेयर मोजेक (MOSAIC) है।
10. भारत में इंटरनेट सेवा 15 अगस्त साल 1995 को प्रारंभ हुई।

11. भारत में इंटरनेट उपलब्ध कराने वाली पहली कंपनी विदेश संचार निगम लि. (VDNL) है।
12. इंटरनेट पर विश्व का प्रथम उपन्यास का नाम राइडिंग द बुलेट है।
13. ई-मेल का पूरा नाम इलेक्ट्रॉनिक मेल है।
14. सबसे पहले द हिन्दू (समाचार पत्र ) व इंडिया टूडे पत्रिका इंटरनेट पर उपलब्ध हुईं।
15. फ्री ई-मेल सेवा हॉटमेल ( Hotmail) के जन्मदाता सबीर भाटिया हैं।

16. गूगल, याहू, एमएसएन व रैडिफ इंटरनेट सर्च इंजन है।
17. ई-कॉमर्स प्रणाली में इंटरनेट द्वारा व्यापार किया जाता है।
18. वर्ल्ड वाइड वेब (www) के अविष्कारक टिम वर्नर्स-ली हैं।
19. भारतीय जनता पार्टी भारत की पहली ऐसी पार्टी है जिसने इंटरनेट पर अपनी वेबसाइट बनाई।
20. सिक्किम राज्य ने सबसे पहले बार इंटरनेट पर राज्य की टेलिफोन डाइरेक्ट्री उपलब्ध कराई।