हमारे शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए हमें संतुलित भोजन की आवश्यकता होती है। इसी भोजन में हमें फल को शामिल करना भी बहुत आवश्यक होता है। फल से ही हमें हमारे शरीर के लिए जरुरी सभी पौषक तत्व प्राप्त होते है इसलिए हमें रोज एक मौसमी फल अवश्य खाना चाहिए। फल हमारे लिए इतने ही आवश्यक होते है इस कारण आज हम आपके लिए लाये है फलो से जुड़े रोचक तथ्य ,आईये जानते है इनके बारे में …….

1. फलो से संबंधित पढ़ाई को ‘Pomology’ कहा जाता है। दुनिया का सबसे Produce होने वाला फल टमाटर है।
2. अमेरिका की दुकानों पर जो सेब बेचा जाता है वह एक साल पुराना होता है।
3. लीची के बीज खाने नही चाहिए क्योंकि यह जहरीले होते है।
4. सेब पानी में तैरने लगते है क्योंकि उनमें 25 प्रतिशत हवा होती है। सेब का तेल त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक है। यह त्वचा पर पड़ी झुर्रियां, टूटी त्वचा, खुजली और सूजन को दूर करता है।

5. दवाई लेने के बाद अंगूर खाने से आपकी मौत भी हो सकती है। यदि आप अंगूरों को माइक्रोवेव में रखते है तो यह फट जाएगें।
6. अंगूर के कुल उत्पादन का 71 प्रतिशत हिस्सा शराब बनाने में उपयोग किया जाता है।
7. अगर आप को किसी चीज से नफरत है, तो आपको केले खाने चाहिए, इससे ये कम हो जाती है, क्योंकि इन में एक प्राकृतिक अम्ल होता है जो इसे कम करता है ।
8. सेब लगभग 7,000 प्रकार के होते है। ‘Coffee’ पीने की तुलना में सेब खाने से अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

9. आम दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है। इसे फलों का राजा कहते है और यह भारत का राष्ट्रीय फल है।
10. क्या आपको पता है कि केला पानी में तैरता है।
11. कई सालों पहले खोजकर्ता लंबे अभियानों पर पानी ले जाने के ताजा तरबूज का उपयोग करते थे।
12. स्ट्रॉबेरी और काजू एकलौते ऐसे फल है जिनके बीज फल के बाहर होते है।

13. केले थोड़े से रेडियोधर्मी भी होते है। केलों को कच्चा तोड़ने के बाद रसायनिक तरीकों से पकाया जा सकता है जबकि अंगूरों के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता। मनुष्य के ‘DNA’ का 50% हिस्सा केले के साथ मिलता जुलता है। कुछ वैज्ञानिक मानते है कि केला धरती का पहला फल है।
14. आप नाशपाती के छिल्के के साथ फर्नीचर बना सकते है क्योंकि यह बहुत सख्त होता है।
15. अगर किसी पेड़ पर लगे अनानास को उल्टा कर दिया जाए तो यह जल्दी पक जाता है।