शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए क्या करें क्या न करें – विस्तार से जानें…
बच्चा पैदा होने की प्रक्रिया के समान ही फर्टिलिटी की प्रक्रिया भी काफी लंबी और जटिल है। प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए आपको पता होना चाहिए कि क्या चीजें करें और क्या न करें।
1. फर्टिलिटी की समस्या
2. फर्टिलिटी बढ़ाने की डाइट
3. योगासन बढ़ाएंगे प्रजनन क्षमता

कुछ योगासन प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मददगार होते हैं। हफ्ते में पांच बार उत्तानासन कर कमर के निचले हिस्से में रक्त संचार सही रखा जाता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर सांस खींचते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को सामने फर्श की ओर झुकाएं और बिना घुटना मोड़े पैर के पंजे छूने का प्रयास करें। इसी के साथ वीरभद्रासन शरीर को लचीला व मजबूत और यूट्रस को मजबूत बनाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।
4. अंडे भी हैं फायदेमंद
अंडे की पीली जर्दी फर्टिलिटी के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 एसिड, विटामिन ए और ई, पानी में घुलने वाला विटामिन बी यानी कोलाइन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से गर्भ के भीतर शिशु का नर्वस सिस्टम भी स्वस्थ रहता है। ऐसे में अंडे का सेवन फर्टिलिटी बढ़ाने और हेल्दी प्रेग्नेंसी के फायदेमंद है।
5. अधिक रोशनी से बचें
हाल में हुए एक रिसर्च में पता चला है कि ज्यादा लाइट में रहने से के दौरान महिलाओं की फर्टिलिटी को नुकसान होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्साज हेल्थ सेंटर के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन पाया कि लाइट बंद करके सोने से महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ जाती है जबकि लाइट जलाकर सोने से कम हो सकती है। शोधकर्ता रशेल जे रायटर ने अपने शोध में बताया है कि अंधेरा महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक है। जब भी लाइट बंद होती हैं तब महिलाओं के शरीर में मेलोटोनिन का स्तर बढ़ जाता है जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है।
6. स्मोकिंग, अल्कोहल और जंक फुड से दूर रहें
हर किसी को मालुम है कि स्मोकिंग, जंकफुड और अल्कोहल शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन अगर अब बच्चा पैदा करने की सोच रहे हैं तो ये सारे चीजें आपको और अधिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए भी और प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए भी इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए।
Tags:फर्टिलिटी बढ़ाने के तरीके फर्टिलिटी प्रजनन क्षमता Improving Your Fertility In Hindi
source : healthline