रक्तदान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जो आपको अवश्य जाननी चाहिए |
रक्तदान महादान है और इसे प्रत्येक शारीरिक सक्षम व्यक्ति को करना ही चाहिए | रक्तदान एक मानव सेवा ही नहीं अपितु एक आत्मसंतुष्टि का कार्य भी है | किसी भी व्यक्ति के स्वैच्छिक रक्तदान में मात्र 450 मिलीलीटर रक्त निकाला जाता है, आपको यह जानकर अवश्य ही आश्चर्य होगा कि आपके द्वारा दिये गये 450 मिलीलीटर खून से तीन जिन्दगियों को बचाया जा सकता है, और सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह की आज भले वैज्ञानिको ने कितनी ही खोजे कर ली हो परन्तु वो एक बूंद खुद भी क्रत्रिम रूप से नही बना सकते है इसलिए हम सभी को मानव सेवा के लिए रक्तदान करना ही चाहिए | 18 साल से अधिक उम्र व 45 किलो से अधिक वजन वाले व्यक्ति रक्तदान के लिए सक्षम है | आज हम आपको रक्तदान से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहेंगे जो अवश्य ही आपके काम आएगी ….
1- रक्तदान करने से पहले कुछ शारीरिक परिक्षण किये जाते हैं, जिनके जरिये ये जाना जाता है कि आपका रक्त समूह {Blood Group} क्या है| साथ ही ये भी जांच किया जाता है कि आपको Hepatitis B, Hepatitis C, HIV,VDRL या फिर मलेरिया जैसी कोई गंभीर समस्या तो नहीं है| इसके अलावा माइनर ब्लड ग्रुप और न्यूक्लिक एसिड एम्पलीफिकेशन टेस्ट भी किया जाता है|
2- आपका Blood Pressure, Hemoglobin, और साथ में वजन स्टेबल हो, तभी रक्तदान करें|
3-रक्तदान करने के बाद अधिक मेहनत वाला काम करने से बचें |
4- रक्तदान करने जा रहे हैं तो कुछ खा लें, उसके बाद ही रक्तदान करें|
5- रक्तदान करने के बाद खूब पानी पियें,जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी|
6- रक्तदान के बाद सोडा ड्रिंक कदापि ना ले |
7- अगर आप रक्तदान करने जा रहे हैं, तो उसके 24 घंटे पहले शराब या सिगरेट, बीड़ी का सेवन न करें, क्योंकि इससे जिसे आप Blood देने जा रहे हैं| उसके लिये मुश्किल हो सकती है|
Add a Comment
You must be logged in to post a comment.
One Comment