– साल 1701 में पहली बार इस सड़क को मैप में दिखाया गया था। इस सड़क को पार करना बेहद खतरनाक माना जाता है।
– दरअसल, दिन में दो बार एक या दो घंटे तक सड़क साफ रहने के बाद अचानक दोनों किनारों से पानी का लेवल बढ़ने लगता है।
– यहां गहराई 1.3 से 4 मीटर तक भी हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सड़क पर हर साल कई लोग हादसे का शिकार होते रहे हैं।
– किसी समय यहां सिर्फ बोट से ही लोगों का आना-जाना होता था। कुछ सालों बाद बौरनेउफ की खाड़ी में गाद जमा होने लगा।
– इसके बाद पक्की सड़क बनाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1840 में यहां कारों और घोड़ों के जरिए लोगों ने आना-जाना शुरू किया।
– साल 1986 के बाद से यहां अनोखी रेस आयोजित की जाती है।
– साल 1999 में इस अनोखी सड़क का इस्तेमाल ‘टूर डि फ्रांस’ (फ्रांस की चर्चित बाइसकिल रेस) के लिए भी किया गया था।
Web Title: This crazy road in France disappears underwater twice a day