दुनिया के इन 10 खूबसूरत देशों में घूमना गोवा-कश्मीर से भी है सस्ता
1. वियतनाम (Vietnam):
सस्ते खाने और बढिय़ा शॉपिंग के लिए आप इस देश की सैर कर सकते हैं। यहां आप वियतनामी लबाबेदार डिश का मजा केवल 66 रुपए में ले सकते हैं। 200 रुपए तक कमरा भी बुक करवा सकते हैं।
2. थाईलैंड (Thailand):
थाईलैंड का नाम लेते ही बीच और पार्टी की याद आने लगती है। यह देश खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद सस्ता भी है। यहां आपको 250 रुपए तक का रूम मिल जाएगा और केवल 200 रुपए में खाना भी मिल जाएगा।
3. नेपाल (Nepal):
नेपाल को मुख्य रूप से प्राकृतिक सुदंरता के लिए जाना जाता है। यहां आप मात्र 600 रुपए में तीन टाइम के भोजन का मजा ले सकते हैं। 270 रुपए में आप होटल का कमरा भी बुक कर सकते हैं। हालांकि पिछले साल आए जलजले ने यहां काफी कहर बरपाया था, लेकिन अब फिर से यह देश पर्यटकों को रिझाने लगा है।
4. पेरू (Peru):
दुनिया के कूल और मैजिकल प्लेस का मजा आप इस देश में कम बजट में ले सकते हैं। यहां आपको मात्र 500 रुपए में कमरा और 350 रुपए में एक वक्त का खाना मिल सकता है।
5. निकारागुआ (Nicaragua):
निकारागुआ के बारे में कहा जाता है कि यह नया कोस्टारिका है। मध्य अमेरिका का यह देश बेहद पॉपुलर डेस्टिनेशन है। यहां पहुंचने के बाद आपको किसी भी चीज के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। यहां एक रूम 350 रुपए में बुक कर सकते हैं। खाना खाने के लिए आपको सिर्फ 150 रुपए खर्च करने होंगे।
6. लाओस (Laos):
लाओस साउथ-ईस्ट एशियन कंट्री है। यह सुंदर पहाड़ों के लिए जाना जाता है। यहां बुद्धिस्ट मॉनेस्टरी के साथ ही बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं। यहां आप 700 से 2000 रुपए में एक रात के लिए रूम ले सकते हैं और 70 रुपए में स्ट्रीट फूड का मजा लिया जा सकता है।
7. इंडोनेशिया (Indonesia):
अगर आप नेचुरल ब्यूटी के बीच अपनी छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो इंडोनेशिया आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां खाना-पीना और रहना बजट में है। इंडोनेशिया में आप मात्र 67 रुपए में डिनर कर सकते हैं। यहां लगभग 250 रुपये में होटल बुक कर सकते हैं।
8. कम्बोडिया (Cambodia):
कम्बोडिया को पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था। यहां पर बने हुए प्राचीन खंडहर यहां की शोभा में चार चांद लगाते हैं। यहां आप होटल में 250 रुपए तक का कमरा बुक करवा सकते हैं और 300 रुपए में बढिय़ा भोजन का लुत्फ ले सकते हैं।
9. चीन:
चीन में घूमने के लिए आपको अपने बजट को नहीं बढ़ाना पड़ेगा। यहां पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए केवल 66 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। यहां आप 300 में रूम और 150 रुपए में खाने का आनंद ले सकते हैं।
Add a Comment
You must be logged in to post a comment.
One Comment