बाबा के बाद इस पार्टी के बड़े नेता पर लगे रेप के आरोप ..शादी का वादा कर 8 साल किया बलात्कार…

जनता की सेवा करने वाले नेता किस कदर महिलाओं के शोषण करने में लगे हैं इसकी एक बानगी यूपी के बरेली में देखने को मिली। जहां बसपा के पूर्व विधायक के​​ भाई और बसपा से भोजीपुरा में विधायक पद पर प्रत्याशी रहे नेता ने एक महिला को शादी का झांसा देकर 8 सालों तक रेप किया और अब मामला सामने आने के बाद महिला के साथ मारपीट करने लगा है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर रेप और मारपीट का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

घर में घुस कर महिला को पीटा – चेहरे पर चोटों के निशान लाल पड़ी आंखे रो रो कर अपना दर्द बताती शबीना (काल्पनिक नाम) की हालत देखर कोई भी बता देगा इसके साथ किस बेरहमी से मारपीट की गई है। शबीना के पति की मौत के बाद पूर्व विधायक के भाई सुलेमान बेग ने मदद के नाम पर शबीना से संबंध बनाया। बात बढ़ी तो सुलेमान ने महिला से निकाह की बात बोली और उसके साथ 8 सालों तक शारिरिक संबंध बनाता रहा। महिला जब भी निकाह की बात करती तो सुलेमान उसके साथ मारपीट गालीगलौज करता। महिला ने बताया कि सोमवार की रात जब उसने अपने इस नाजायज रिश्ते को शादी के बंधन में बंधने के लिए हमेशा की तरह जोर दिया तो उसने घर मे घुस कर मासूम बच्चों के साथ महिला को बेरहमी से पीटा।

दो बच्चों की मां है शबीना – शबीना की शादी 2008 में हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटा और एक बेटा हुआ। कुछ समय बाद शबीना के पति की मौत हो गई। जिसके बाद रिश्तेदार की मदद से सुलेमान बेग से संपर्क हुआ और अकेली रह रही शबीना से निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और 8 सालों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा है। बीती रात जब महिला के साथ मारपीट की गई तो पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर महिला की तहरीर के आधार पर थाना इज्जत नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बसपा नेता ने बताया साजिश – वहीं इस मामले में बसपा नेता सुलेमान बेग ने अपने ऊपर लगे आरोपों सिरे से खारिज कर दिया। सुलेमान बेग का कहना है महिला से उन्होंने निकाह किया है और उनसे एक लड़का भी है वह पूरे परिवार का खर्चा उठाते है। महिला को कुछ लोगो ने भड़काया है इस लिए वह मेरे खिलाफ बोल रही है। सुलेमान बेग ने सब आरोपो को खारिज कर दिया।