भारतीय मुद्रा के बारे में 15 रोचक तथ्य , जिन्हें आप जानकर हैरान हो जायेंगे

वैसे तो भारतीय मुद्रा का इतिहास 2500 साल पुराना हैं परन्तु आज के भारत में चलने वाले रुपये का इतिहास 1947 के बाद शुरू हुआ |भारत के आजाद होने के बाद सर्वप्रथम 1 रुपये का नोट छापा गया ,जिसे जारी 1949 में किया गया | इस नोट पर अशोक स्तम्भ छापा गया था | इसके बाद समय के साथ कई परिवर्तन किये गये और उस पर गेटवे ऑफ इंडिया, बृहदेश्वर मंदिर के चित्र भी छापे गये | हिंदी भाषा में नोट सर्वप्रथम 1953 में छापा गया | समय के साथ साथ और भी कई बदलाव किये गये आज हम आपको भारतीय मुद्रा के बारे में ऐसे ही तथ्य बतायेंगे …..

1. रूपया भारत के अलावा इंडोनेशिया, मॉरीशस, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की भी मुद्रा हैं।

2. अगर आपके पास आधे से ज्यादा (51 फीसदी) फटा हुआ नोट है तो भी आप बैंक में जाकर उसे बदल सकते हैं।

3.एक नोट कितने रूपयें में छपता हैं।

1₹ = 1.14₹
10₹ = 0.66₹
20₹ = 0.94₹
50₹ = 1.63₹
100₹ = 1.20₹
500₹ = 2.45₹
2,000₹ = फिलहाल कुछ पता नही |

4. सन् 1917 में, 1₹ रुपया 13$ डाॅलर के बराबर हुआ करता था। फिर 1947 में भारत आजाद हुआ, 1₹ = 1$ कर दिया गया| फिर धीरे-धीरे भारत पर कर्ज बढ़ने लगा तो इंदिरा गांधी ने कर्ज चुकाने के लिए रूपये की कीमत कम करने का फैसला लिया उसके बाद आज तक रूपये की कीमत घटती आ रही हैं।

5. भारत में 75, 100 और 1,000₹ के भी सिक्के छप चुके हैं।

6. 500₹ का पहला नोट 1987 में और 1,000₹ पहला नोट सन् 2000 में बनाया गया था। फिलहाल 1,000₹ का नोट बंद हो चुका है। और 500₹ का नया नोट मार्केट में आ गया है | 2000₹ का पहला नोट सन् 2016 में बनाया गया था.

7. एक समय ऐसा था, जब बांग्लादेश ब्लेड बनाने के लिए भारत से 5 रूपए के सिक्के मंगाया करता था. 5 रूपए के एक सिक्के से 6 ब्लेड बनते थे. 1 ब्लेड की कीमत 2 रूपए होती थी तो ब्लेड बनाने वाले को अच्छा फायदा होता था. इसे देखते हुए भारत सरकार ने सिक्का बनाने वाला मेटल ही बदल दिया।

8.1₹ में 100 पैसे होगे, ये बात सन् 1957 में लागू की गई थी। पहले इसे 16 आने में बाँटा जाता था।

9. भारतीय नोट पर उसकी कीमत 15 भाषाओं में लिखी जाती हैं।

10. RBI, ने जनवरी 1938 में पहली बार 5₹ की पेपर करंसी छापी थी. जिस पर किंग जार्ज-6 का चित्र था। इसी साल 10,000₹ का नोट भी छापा गया था लेकिन 1978 में इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया।

11. आजादी के बाद पाकिस्तान ने तब तक भारतीय मुद्रा का प्रयोग किया जब तक उन्होनें काम चलाने लायक नोट न छाप लिए।

12. सुरक्षा कारणों की वजह से आपको नोट के सीरियल नंबर में I, J, O, X, Y, Z अक्षर नही मिलेंगे।

13.हर भारतीय नोट पर किसी न किसी चीज की फोटो छपी होती हैं जैसे- 20 रुपए के नोट पर अंडमान आइलैंड की तस्वीर है। वहीं, 10 रुपए के नोट पर हाथी, गैंडा और शेर छपा हुआ है, जबकि 100 रुपए के नोट पर पहाड़ और बादल की तस्वीर है। इसके अलावा 500 रुपए के नोट पर आजादी के आंदोलन से जुड़ी 11 मूर्ति की तस्वीर छपी हैं।

14. आजादी के बाद सिक्के तांबे के बनते थे। उसके बाद 1964 में एल्युमिनियम के और 1988 में स्टेनलेस स्टील के बनने शुरू हुए।

15. ₹ के इस चिन्ह को 2010 में उदय कुमार ने बनाया था। इसके लिए इनको 2.5 लाख रूपयें का इनाम भी मिला था।