हर आदमी की इच्छा होती है कि वह जिंदगी में कभी न कभी आई फ़ोन (iPhone) जरूर लें. आज हम इस पोस्ट में आई फ़ोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एप्पल इंक (Apple Inc) के बारे में ऐसे रोचक जानकारी बताने की कोशिश कर रहे है जिसे जानकर आप कहोगे गज़ब है दुनिया –
![]() |
एप्पल का मुख्यालय, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमरीका (source : Wikipedia) |
सबसे पहले ये पता होना चाहिए की इस कंपनी का नाम एप्पल कैसे पड़ा ? दरअसल यह एक मजेदार घटना है। एक इंटरव्यू में वॉजनियाक (सह संस्थापक) ने बताया कि ड्राइविंग के दौरान स्टीव जॉब्स (सह संस्थापक) ने उनसे कहा था कि उन्हें कम्प्यूटर का नाम मिल गया है जो कि एप्पल होगा। बकौल वॉजनियाक हमने इसके अलावा दूसरे अन्य विकल्पों पर भी चर्चा की, मगर हम दूसरा अन्य बेहतर नाम नहीं तलाश पाए। दरअसल स्टीव जॉब्स (सह संस्थापक) इसके पहले ‘अटारी’ कंपनी में काम करते थे और सोचा गया नाम ‘एप्पल’ स्पेलिंग के कारण फोन बुक में ‘अटारी’ से पहले आना चाहिए।

1. एप्पल कंप्यूटर की स्थापना 1 अप्रैल 1976 में हुई थी। यानि की अप्रैल फूल (मूर्ख दिवस) के दिन.
2. शुरुआती दौर में कंपनी ने आर्थिक मंदी झेली इसके बाद ऐसी लोकप्रियता हासिल की जो दुनिया देख रही है।
3. एप्पल के सबसे पहले लोगो में न्यूटन की तस्वीर थी। इतना ही नहीं एप्पल के एक प्रोडक्ट का नाम भी न्यूटन था। आईफोन के आने से पहले एप्पल कंपनी इसी प्रोडक्ट के गुण गाया करती थी। लेकिन जैसे ही आईफोन आया जॉब्स ने एप्पल और न्यूटन का रिश्ता ही खत्म कर दिया।
4. एप्पल कंपनी ने अपने शुरुआती दौर में मंदी का सामना किया था। 1976 में APPLE-I कम्प्यूटर के कुछ ऑर्डर कंपनी को मिले थे, इन्हें पूरा करने के लिए ना तो जॉब्स के पास और ना वॉजनिएक (एप्पल के पार्टनर) के पास इस ऑर्डर को पूरा करने के पैसे थे। तो मंदी से निपटने के लिए जॉब्स और वॉजनिएक ने अपना सामान बेचना शुरू कर दिया था। जहां जॉब्स ने अपने पसंदीदा वॉल्सवेगन वैन बेंच दी थी।
5. स्टीव जॉब्स (सह संस्थापक) को कंपनी ने 1985 में बेदखल कर दिया था उनकी 1996 में फिर से कंपनी में वापसी हुई।
6. पूरी दुनिया में एप्पल के लगभग 115,000 (as of July 2015) कर्मचारी है।.
7. एप्पल के ऐप्स को दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाता है। एप्पल के स्टोर iTunes से 25 बिलियन से ज्यादा ऐप्स अब तक डाउनलोड किए जा चुके हैं।
8. अकेले एप्पल कंपनी के दम पर स्टीव जॉब्स 25 साल की उम्र में ही करोड़पति बन गया था।
9. अगर IPHONE को दिन में एक बार पूरा चार्ज किया जाए तो यह एक साल में 0.25$ की बिजली की खपत करेगा।
10. कभी भी एप्पल के कम्प्यूटर्स के नजदीक धूम्रपान न करे क्योकीं ऐसा करने से इसकी वारंटी खत्म हो जाती है।
11. यदि आप iTunes (ऐप स्टोर) एप्पल का उपयोग करते हैं, तो आप पहले से ही परमाणु हथियार बनाने के लिए एप्पल के उत्पादों का उपयोग नहीं करने के लिए सहमत हो गए हैं।
12. iPhone & iPad के हर विज्ञापन में 9:41 का समय दिखाया जाता है।
![]() |
Image Source |
13. iPad’s में लगे रेटिना डिस्पले वास्तव में सैमसंग द्वारा बनाई गई है।
14. एप्पल एक अमेरिका बेस्ड कंपनी है, एप्पल का 61 प्रतिशत बिजनेस अमेरिका के बाहर से होता है। यानी की प्रॉफिट का एक तिहाई हिस्सा एप्पल का अमेरिका से नहीं बल्की बाकी देशों से आता है।
15. इस कंपनी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जापान में एक आदमी iPhone-6 के लिए 7 महीने तक लाइन में लगा था।
16. स्टीव जॉब्स (सह संस्थापक) को जब Apple iPod का पहला नमूना दिखाया गया तो उसने इसे एक्वेरियम में डाल कर हवा के बुलबुले का इस्तेमाल कर ये सिद्ध करने की कोशिश की कि इसमें अभी भी खाली जगह है और इसे ओर छोटा बनाया जा सकता है।
17. iTune में 60% से अधिक एप्स ऐसे है जो आज तक कभी डाउनलोड नही किए गए।
18. एप्पल कंपनी में अपने आखिरी 15 साल तक जॉब्स ने सिर्फ 1 डॉलर बतौर सैलरी ली थी। इसके बावजूद जॉब्स की कुल पूंजी 7 अरब (बिलियन) डॉलर से ज्यादा थी। स्टीव कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर थे।
19. एप्पल मैकबुक (मैकबुक एप्पल के लैपटॉप का नाम है) की बैटरी आपको बंदूक की गोली से भी बचा सकती है क्योकीं यह बुलेटप्रूफ (BulletProof) होती है।
20. एप्पल ने 2012 में 40 मिलियन आईफोन बेचे थे। इसका मतलब औसत करीब 110000 आईफोन प्रति दिन बेचे गए। यानी औसत 4,583 आईफोन प्रति घंटे, 76 आईफोन प्रति मिनट और 1.26 आईफोन प्रति सेकंड। एप्पल के आईफोन दुनिया भर के करीब 89 देशों में बेचे जाते हैं।
21 . 2014 की पहली तिमाही में Apple ने इतने ज्यादा रूपए कमाए जो Google,Facebook & Amazon की कमाई को मिलाकर भी पूरे नही होते।