अजीबोगरीब रेस्टोरेंट, कपड़ो के बिना जाओगे तो ही खाना मिलेगा
अलग-अलग कुजीन थीम के रेस्टोरेंट तो आपने खूब देखे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कुछ ऐसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट भी हैं जहां खाने में मजा भी आता है तो थोड़ा अजीब भी लगता है। कहीं लोग न्यूड होकर खाना खाते हैं तो कहीं टॉयलेट के ‘पॉट’ में खाना परोसा जाता है। आइए देखते हैं दुनिया के कुछ ऐसे ही अटपटे रेस्टोरेंट जो अजीब होने के साथ-साथ काफी मजेदार भी हैं।
1. न्यूयॉर्क में बिल्कुल अलग थीम पर बने इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यहां डिनर या लंच करते वक्त कपड़े उतारने होते हैं।
2. चेन्नई के इस ‘जेल’ में हर कोई जाने के लिए तैयार रहता है। दरअसल ये पुलिस थाने की जेल नहीं, बल्कि एक जेल की थीम पर बनाया गया रेस्टोरेंट है, जहां कैदी और पुलिस की ड्रेस पहने हुए वेटर दिखाई देते हैं। रेस्टोरेंट का इंटीरियर भी जेल का लुक लिए हुए है।
3.टॉयलेट रेस्टोरेंट के बारे में सुनकर आपको भले ही गंदा लगे, लेकिन सच ये है कि लोग यहां बड़े उत्साह से आते हैं और खाना खाते हैं।
4.बर्फ की थीम पर बना फीनलैंड का ये रेस्टोरेंट फोटो से ही आपको ठंड का एहसास करवा देगा। फीनलैंड के येलासजर्वी में बना लायनिओ स्नो विलेज आईस रेस्टोरेंट पूरी तरह बर्फीला रेस्टोरेंट है।
5.ये रेस्टोरेंट जमीन पर नहीं, बल्कि हवा में लटका हुआ है। यहां हवा में ले जाकर आपको खाना खिलाया जाता है। बेल्जियम के इस रेस्टोरेंट में बड़ी दूर-दूर से लोग खाना खाने आते हैं।
6. इस रेस्टोरेंट में आपकी खातिरदारी कोई इंसान नहीं बल्कि बंदर ही करते हैं। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि जापान के इजाक्या कायाबुकी रेस्टोरेंट में बंदर ही काम करते हैं। बंदर ही आपको खाना देते हैं और आपकी मदद करते हैं।
7.गुजरात के अहमदाबाद में भी एक अजीब रेस्टोरेंट है। आपको बता दें कि अहमदाबाद का ये न्यू लकी रेस्टोरेंट कब्रिस्तान की तरह है। इस रेस्टोरेंट में हर तरफ कब्रें दिखाई देती हैं। हर कोई इस रेस्टोरेंट में चाय और नाश्ते का आनंद लेना चाहता है।
8.बैंकाक टूरिस्टों की फेवरेट जगहों में से एक है ये रेस्टोरेंट। यहां के वेटर्स की वेशभूषा ज्यादा मजेदार है। सेक्स के बारे में लोगों को बताने और अवेयर करने के लिए यहां के वेटर टोपी की जगह कंडोम पहनते हैं।
Add a Comment
You must be logged in to post a comment.
One Comment