इन अजीब-ओ-गरीब चीज़ों की तस्करी के बारें में ये जानकारी आपको हैरान कर देंगी
1. कछुए
ली नाम के एक व्यक्ति ने बीजिंग जाते वक्त अपने पालतू कछुए को बर्गर बता कर स्मगल करने की कोशिश की थी। उसने केएफसी के पैकेट में कछुए को रखा था लेकिन हवाई जहाज के स्टाफ की नज़र पड़ी तो उन्हें कुछ ग़डबड़ लगा और उसे पकड़ लिया।
2. शराब की बोतल
हाल ही में साउदी अरब की चर्चित पोशक पहने एक आदमी को कपड़े के अंदर शराब की बोतलों की तस्करी करते पकड़ा गया।
3. पैंट में दो ज़िंदा कबूतर
दुबई से मेलबर्न जा रहा एक आदमी अपनी पैंट में दो जिंदा कबूतर लेकर जा रहा था जब उसकी अजीबोगरीब चाल देख कर अधिकारियों को शक हुआ और उसे पकड़ लिया। उसके सामान में चिड़िया के अंडे भी मिले थे।
4. नकली गर्भ
कनाडा की एक महिला ने भी नकली गर्भ दिखा कर 2 किलो कोकेन स्मगल करने की कोशिश की थी लेकिन उसे टोरांटो हवाईअड्डे पर पकड़ लिया गया था। उसने लैटेक्स और टेप से नकली गर्भ को चिपका के रखा था।
5. खोपड़ियां
इंडोनेशिया में कस्टम अफसरों ने एक आदमी के पास से छ: खोपड़ियां बरामद की थीं। इन्हें बर्तनों में छुपा कर ले जाया जा रहा था।
6. कबाब स्मगल
2008 में ही मेक्सिको से टेक्सस आ रही 21 साल की एक महिला ने अपने बच्चों के नैपी में छुपा कर कबाब स्मगल करने की कोशिश की थी। सुरक्षा जांच होते वक्त उसने सुरक्षा दल से कहा था कि नैपी गंदी हो गई हैं, इसी के बाद कर्मियों को शक हुआ था और उसे पकड़ा था।
7. मृत शरीर
2010 में एक मां और बेटी को अपने मरे हुए रिश्तेदार के शरीर को हवाई जहाज़ में ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया था। अफसरों को शक हुआ तो महिलाओं ने बोला कि महिला सो रही है लेकिन सच बाहर आ ही गया।
8. कछुए और कोबरा
तस्करों ने मलेशिया से जा रहे लहसुन से भरे एक ट्रक में 814 कछुए और 160 कोबरा स्मगल करने की कोशिश की थी लेकिन रास्ते में पकड़े गए।
9. बिल्ली
ग्रीस से यूके आ रही महिला ने अपने बैग में छुपा कर बिल्ली स्मगल करने की कोशिश की थी औऱ वह सुरक्षा जांच में बच भी निकली। जब साथी यात्री ने बैग को हिलते देखा तो सूचना दी औऱ महिला को ग्लासगो हमाई अड्डे पर पकड़ा गया।
Add a Comment
You must be logged in to post a comment.
One Comment