सभी छात्रों को पढ़ाई के दौरान दुनिया के नक्शे से रूबरू कराया जाता है। लेकिन अगर आज हम आपको यह जानकारी दें कि कुछ ऐसे भी देश हैं जो दुनिया के नक्शे में नहीं है तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। यूएन द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक दुनिया में कुल 193 देश हैं, जिसमें ताइवान और कोसोवो को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता पाकर स्विटजरलैंड, मोंटेनेग्रो और दक्षिण सूडान सबसे नये देश बन गए हैं।