मोर के बारे में ऐसी रोचक जानकारी जो आपको आश्चर्य में डाल देगी ,जानिए इसके बारे में

दुनिया में बहुत से सुन्दर पशु पक्षी है जो हमारे मन को बहुत भाते है। उनमे से एक मोर भी है ,मोर श्री कृष्णा भगवान का भी बहुत प्रिय होता है । क्या आप जानते है की मोर सम्भोग नही करता है ? ऐसे ही कुछ ही कुछ मोर के बारे में रोचक तथ्य आज हम लेकर आये है आपके लिए ,आईये जानते है इसके बारे में ……

मोर के बारे में रोचक जानकारी ,गजब दुनिया
मोर के बारे में रोचक जानकारी ,गजब दुनिया

1. मोर होता है सांप का शत्रु~

मोर के बारे में कहा जाता है कि जहां मोर होते है वहां सांप नहीं रहते हैं क्योंकि मोर सांप का शत्रु होता है। ऐसा भी माना जाता है की घर में मोर पंख रखने से सांप आने का भय कम रहता है ।

मोर के बारे में रोचक जानकारी ,गजब दुनिया
मोर के बारे में रोचक जानकारी ,गजब दुनिया

2. श्रीकृष्ण भी अपने मुकुट में लगाते रहे मोरपंख~

भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में मोर पंख सुशोभित रहता हैं। इसका कारण यह माना जाता है कि श्रीकृष्ण की कुंडली में कालसर्प नामक योग था। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कालसर्प दोष में मोर पंख साथ रखने से लाभ मिलता है।

मोर के बारे में रोचक जानकारी ,गजब दुनिया
मोर के बारे में रोचक जानकारी ,गजब दुनिया

3. भगवान कार्तिकेय का वाहन~

भगवान शिव के बड़े पुत्र कुमार कार्तिकेय का वाहन भी मोर ही है। इस कारण से यह मुरुगण स्वामी कहलाते हैं।कार्तिकेय ने मोर पर आरूढ़ होकर ही तारकासुर का वध किया था।

मोर के बारे में रोचक जानकारी ,गजब दुनिया
मोर के बारे में रोचक जानकारी ,गजब दुनिया

4. मोरपंख से घर में समृद्धि आती है ~

मोर को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं जहां पर मोर आते रहते हैं वहां सुख-समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिषशास्त्र के उपाय में मोर पंख तिजोरी में रखना धनवृद्धि कारक माना गया है।

मोर के बारे में रोचक जानकारी ,गजब दुनिया
मोर के बारे में रोचक जानकारी ,गजब दुनिया

5. शनि और मोर का सम्बन्ध~

शनि महाराज का भी एक वाहन मोर माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जब किसी के सपने में शनि मोर पर चढ़े हुए दिखते हैं तो उसे आर्थिक लाभ मिलता है एवं पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

मोर के बारे में रोचक जानकारी ,गजब दुनिया
मोर के बारे में रोचक जानकारी ,गजब दुनिया

6. मोर के आंसू~

कथाओं में ऐसा कहा जाता है कि मोर के रोने से जो आंसू निकलते हैं उसे पीने से मोरनी गर्भवती हो जाती है लेकिन मोर रोता तब है जब वह अपने पैरों को देखता है जो बदसूरत होते हैं।