अंटार्कटिका महाद्वीप 140 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बाद, पृथ्वी का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है, अंटार्कटिका का 98% भाग लगभग 1.6 किलोमीटर मोटी बर्फ से ढका हुआ है।अंटार्कटिका महाद्वीप पृथ्वी पर एक मात्र स्थान है जहाँ 6 महीने की रात और 6 महीने का दिन होता है। अंटार्कटिका विश्व का सबसे ठंडा, शुष्क और तेज हवाओं वाला महाद्वीप है और सभी महाद्वीपों की तुलना में इसका औसत उन्नयन सर्वाधिक है। अंटार्कटिका को एक रेगिस्तान माना जाता है, क्योंकि यहाँ का वार्षिक वर्षण केवल 200 मिमी (8 इंच) है और उसमे भी ज्यादातर तटीय क्षेत्रों में ही होता है। आईये जानते है इस अनोखे महाद्वीप के बारे में …

1. अंटार्कटिका में एक फायर स्टेशन भी है। इस स्टेशन का नाम Murdo station है।
2. अंटार्कटिका महाद्वीप दुनिया का सबसे बड़ा धुर्वीय रेगिस्तान हैं। यहां का 1% से भी कम हिस्सा ऐसा भी हैं जिस पर कभी बर्फ नहीं पड़ी।
3. यदि आपको इस महाद्वीप पर काम करना है, तो सर्वप्रथम आपको अपने दांत और अपेंडिक्स को निकलवाना पड़ेगा, भले ही वो एकदम स्वस्थ ही क्यों न हों, क्योंकि अगर ठण्ड की वजह से आपको कुछ होता है तो आपकी सर्जरी यहां नहीं हो पायेगी क्योंकि यहां के वर्क स्टेशंस पर किसी भी तरह की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
4. आज तक यहा पर सबसे ज्यादा तापमान 58.2°F यानी 14.5°C रिकाॅर्ड किया गया हैं। करीब 53 लाख साल पहले यह बहुत गर्म स्थान था, इतना गर्म कि इसके किनारों पर खजूर के पेड़ आसानी से उग जाते थे। यहां का तापमान उस समय 20°C से ज्यादा हुआ करता था।

5. यह दुनिया का सबसे शुष्क स्थान है। इतना ही नहीं पूरी पृथ्वी का सबसे शुष्क स्थान भी यहां पर ही है, जिसे ‘Dry Valleys’ कहा जाता हैं।
6. यहां पर एक न्यूक्लियर पॉवर स्टेशन भी है जिसका नाम McMurdo Station ,यह पावर स्टेशन साल 1962 से यहां चल रहा हैं। यहां पर आपको एक भी पोलर बियर नहीं मिलेगा, क्योंकि वो सिर्फ आर्कटिक में रहते हैं।
7. 21 जुलाई, 1983 में अंटार्कटिका के Vostok station पर अभी तक धरती का सबसे कम तापमान -128.56°F रिकॉर्ड किया गया था।
8. यहां की बर्फ की औसतन मोटाई लगभग 1.6 किलोमीटर हैं और धरती का 90% साफ पानी यही पर हैं लेकिन बर्फ के रूप में।

9. यहां पर एक एटीएम भी हैं। आज तक पाए गए 90% उल्कापिंड अंटार्कटिका से आए हैं।
10. यहां पर कुछ जगहों पर 320KM/H की स्पीड से हवा चलती हैं। नार्वे के Roald Amundsen पहले आदमी थे, जो सबसे पहले दक्षिण ध्रुव तक पहुंच पाये थे।
11. इसके अस्तित्व के बारे में किसी को पता न चलता, अगर साल 1820 में इस महाद्वीप को देखा न जाता। पहले लोगों को लगता था कि यह सिर्फ द्वीपों का एक समूह हैं।
12. यहां पर कुछ जगह ऐसी भी है जहां पिछले 20 लाख साल से ना तो बर्फ पड़ी और ना ही बारिश हुई।

13. साल 1994 के बाद हस्की कुत्तों को यहां पर बैन कर दिया था। जनवरी 1979 में Emile Marco Palma नाम की महिला दुनिया के सबसे आखिरी दक्षिणीछोर पर जन्म लेने वाली पहली इंसान बनी। ये अर्जेंटीना द्वारा खुद को अंटार्कटिका का हिस्सा बनाने का एक प्रयास था। अर्जेंटीना ने एक गर्भवती औरत को यहां इसीलिए भेजा था।
14. आज तक का सबसे पुराना स्पर्म अंटार्कटिका में मिला है। यह स्पर्म एक कीड़े का है, जो 50 Million साल पुराना हैं।
15.धरती पर केवल अंटार्कटिका ही ऐसा महाद्वीप हैं, जहां सांप बिल्कुल भी नहीं पाए जाते हैं। अंटार्कटिका ही केवल ऐसा महाद्वीप हैं जहां कोई टाईम जोन नहीं हैं।