गुरमीत राम रहीम को 10 साल की जेल की सजा हुई , जानिए पूरी खबर

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को दोषी करार दिया है। सजा पर फैसला आज होगा। अदालत में ये तो साबित हो गया कि गुरमीत बलात्कारी है लेकिन सजा शुक्रवार को नहीं सुनाई गई। अदालत आज सोमवार को सजा सुनाएगी, ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि उसके खिलाफ केस और धाराओं के आधार पर इस बाबा को कितनी सजा हो सकती है।

बलात्कारी बाबा, बलात्कारी बाबा, बलात्कारी बाबा जैसे कई ऐसे शब्द हैं जो राम रहीम को सजा मिलने से पहले कई न्यूज चैनलों पर बार-बार इस्तेमाल किए गए। कोर्ट ने राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई है। सजा के बाद कई लोग खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कोर्ट को राम रहीम को 10 साल की सजा के साथ और भी दंड देने चाहिए।

– राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने धारा 376 (बलात्कार) और धारा 506 (आपराधिक षड्यंत्र) का दोषी पाया गया है। बलात्कारी बाबा को 10 साल की सजा मिली है।

न्यायाधीश जगदीप सिंह ने माना दोषी – शुक्रवार को हरियाणा के पंचकुला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साध्वी से बलात्कार के मामले में उन्हें दोषी करार दिया। फैसले के बाद गुरमीत राम रहीम को हेलीकॉप्टर से रोहतक भेजा गया। यहां एक विशेष जेल में उसे रखा गया है, बताया जा रहा है कि गुरमीत को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

समर्थकों का उपद्रव अदालत के गुरमीत को दोषी करार देने के बाद उसके उपद्रवी समर्थकों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हिंसा हुई है। हिंसा में 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 250 से ज्यादा घायल हुए हैं।