मथुरा के वृंदावन में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, घटना के अनुसार ससुरालियों ने विवाहिता को बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। उसके बाल भी काट दिए। विवाहिता ने ससुर पर आबरू लूटने का भी इल्जाम लगाया है। हालांकि उसकी दी तहरीर को वृंदावन पुलिस ने नहीं माना। आरोप है कि तहरीर बदलाकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बताया गया है कि मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 26 फरवरी 2015 को कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। मांगें पूरी नहीं किए जाने पर 24 जुलाई 2017 को ससुरालीजनों उसे कमरे में बंद करके बेरहमी से पिटाई की।
उसके बाल भी काट डाले। पीड़िता ने वृंदावन में तहरीर दी तो पुलिस ने नहीं मानी। आरोप है कि दूसरी तहरीर लिखाकर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।