अगर नपुंसकता से खुद को बचाना है तो खाना शुरू कर दे ये चीजे
1. तरबूज
कुछ अध्ययन दिखाते हैं कि तरबूज का असर वायग्रा जैसा होता है। यह कामेच्छा को बढ़ाता है। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स और ऐंटिऑक्सिडेंट्स होते हैं जो रक्त संचार बढ़ाते हैं।
2. डार्क चॉकलेट
सर्कुलेशन नामक पत्रिका में छपी एक स्टडी के मुताबिक डार्क चॉकलेट में फ्लावनोएड्स होते हैं जो रक्त संचार बढ़ाते हैं।
3. हरी सब्जियां
हरी सब्जियां जैसे पालक, में नाइट्रेट बहुत ज्यादा होता है। नाइट्रेट रक्तवाहनियों को खोलता है और रक्त संचार बढ़ाता है। नपुंसकता की दवा आने से पहले नाइट्रेट को ही इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
4. पिस्ता
एक स्टडी के मुताबिक जिन लोगों को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन है वे अगर तीन हफ्ते तक लगातार पिस्ता खाएं तो सुधार दिखने लगता है। पिस्ता में आर्गनिन नाम का प्रोटीन होता है जो रक्तावाहनी को रिलैक्स करता है।
5. ऑइस्टर
ऑइस्टर को कामेच्छा बढ़ाने वाली चीज माना जाता है क्योंकि इसमें जिंक की मात्रा काफी होती है। जिंक टेस्टोस्टेरॉन पैदा करने में सहायक होता है। टेस्टोस्टेरोन की कम मात्रा भी इरेक्टाइल डिसफंक्शन की वजह होती है।
6. टमाटर
लाइकोपेन एक फाइटोन्यूट्रिएंट होता है जो रक्तसंचार के लिए जरूरी होता है और सेक्स संबंधित कई तरह की समस्याओं का इलाज करता है। गहरे लाल रंग की फल-सब्जियों में यह काफी होता है, जैसे टमाटर।
6. रेड वाइन
कई चीजें होती हैं जो रक्त प्रवाह को बनाए रखने में सहायक होती हैं। मसलन, चाय, प्याज, मूंफली और रेडवाइन। इसके अलावा सेब को भी अच्छा माना जाता है।